ऑल इंडिया एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण चौधरी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट किया

Listen to this article

*ऑल इंडिया एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अपनी नियुक्ति के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया और श्री लवली को शिष्टाचार भेंट किया।

प्रदेश अध्यक्ष लवली ने अपने निवास पर वरुण चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाई कमान द्वारा दिल्ली के युवा को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाने के बाद दिल्ली के युवाओं को कांग्रेस के साथ जुड़ने में अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। वरुण चौधरी के एनएसयूआई अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस संगठन को दिल्ली ही नही देश में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वरुण चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के सबसे युवा सचिव रह चुके है, उनके एनएसयूआई अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र समूह को भी मजबूती मिलेगी।

अरविन्दर सिंह लवली जो ख़ुद भी छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुका है और अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने श्री वरुण चौधरी संगठन के स्तर पर छात्रों के उत्थान के लिए व छात्रों की समस्याओं को निपटान करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए कहा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *