क्या कोई सेलिब्रिटी का फ़ैन पेज चलाने वाला व्यक्ति जब उस सेलिब्रिटी का डीप फेक वीडियो बना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केवल इसलिए अपलोड कर देता है, क्योंकि उसे अपने फॉलोअर्स को बढ़ाना है। जी हाँ! आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में ज़्यादा views और फॉलोअर्स को लेकर होड़ मची रहती है। गत वर्ष 13 अक्टूबर को एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री का डीप फेक वीडियो सामने आया और वीडियो ख़ूब वायरल भी हुआ। पहले लोगों ने इस वीडियो को असली मान लिया था, परंतु बाद में शुरुआती जाँच के दौरान पता चला की ये वीडियो असली नहीं था। यह एक डीप फेक वीडियो था। तकनीक यानी ए आई द्वारा तैयार किया गया था। यह डीप फ़ेक वीडियो को लेकर काफ़ी हड़कंप मचा था। शुरुआती जाँच के बाद जब इस की सच्चाई सामने आई तो पता चला कि असली वीडियो किसी ब्रिटिश भारतीय लड़की का था, जो कि गत वर्ष 9 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। पुलिस के अनुसार दिल्ली महिला आयोग से उन्हें इस डीप फ़ेक वीडियो की शिकायत मिली थी। दिल्ली पुलिस साइबर सेल द्वारा इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। 23 वर्षीय इस आरोपी का नाम ईमानी नवीन बताया गया है। आरोपी ईमानी नवीन आँध्र प्रदेश के गुंटूर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बी टेक की पड़ाईं करी है और वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप और वेबसाइट बनाने का कोर्स किया है। आरोपी अपने कम फॉलोअर्स को लेकर परेशान था, इसलिए उसने इस प्रसिद्ध अभिनेत्री का डीप फेक वीडियो बनाकर गत वर्ष 13 अक्टूबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। आरोपी के फॉलोअर 90 हज़ार से 1 लाख 8 हज़ार तक बढ़ गये। डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल होने लगा। इस डीप फेक वीडियो को लेकर काफ़ी सनसनी फैल गई थी। तब आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम से इस वीडियो को तुरंत हटा दिया था। इंस्टाग्राम चैनल का नाम भी बदल दिया था। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
बहरहाल पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी के क़ब्ज़े से 1 लैपटॉप और तीन मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट


