*केजरीवाल के सौतेले व्यवहार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बदतर – वीरेन्द्र सचदेवा
*गांव का किसान पूरे देश का पेट भरता है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनकी समस्याओं का समाधान करें -वीरेन्द्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा मेरा बूथ सबसे मजबूत के ध्येय के साथ गांव चलो बूथ चलो अभियान के अंतर्गत आज ताजपुर गाँव में अपने प्रवास के दौरान वहां उपस्थित ग्रामीण किसानों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का वायदा किया। इसके अलावा गांव के खिलाड़ियों के घर जाकर उनका उत्साह वर्धन किया।
दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, बूथ अध्यक्षश्री प्रवीण बाल्यान, निगम पार्षद जनता देवी, मोर्चा महामत्री वेदपाल मान, सुमित चौहान एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौहान के आलावा गांव समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।
अपने प्रवास में आज प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने ताजपुर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र आज बदतर स्थिति में है तो उसका सबसे बड़ा कारण है कि दिल्ली के किसानों के साथ अरविंद केजरीवाल का सौतेला व्यवहार।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के बदतर स्थिति में है और पिछले नौ सालों में अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक भी राशनकार्ड नहीं बनाया है।
सचदेवा ने कहा कि अपना काला चेहरा चमकाने के लिए केजरीवाल ने वृद्ध पेंशन बंद करके उन पैसों को अखबारों के विज्ञापनों में इस्तेमाल किया जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि गांव का किसान पूरे देश का पेट भरता है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनकी समस्याओं का समाधान करें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू नहीं किया गया लेकिन जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत केन्द्र सरकार ने 3024 फ्लैट्स बनाकर गरीबों को दिये और साथ ही अभी 4000 फ्लैट्स बनकर तैयार है जो जल्द ही आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली राज्य में एक ऐसी सरकार है जो गरीब विरोधी है और अब समय आ गया है तय करने का कि हम केजरीवाल की जनता विरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा की प्रधान मंत्रीनरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गरीब अंतोदय के लियें काम करती है।





