दिल्ली कांग्रेस दिल्ली के भाजपा सांसदों के खिलाफ उनके झूठ, दिल्ली में विकास की अनदेखी और लोगों के कल्याण के लिए एमपीएलएडी फंड से पैसा तक ना लगाना के लिए आरोप पत्र लाएगी – अरविन्दर सिंह लवली

Listen to this article

*पिछले 10 वर्षों में भाजपा सांसदों ने क्या किया, यह बताने की बजाय अगले 100 दिनों में वे क्या करेंगे उसकी चर्चा करना दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का काम है – अरविन्दर सिंह लवली

*कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार और प्रतिष्ठित सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण जैसी परियोजनाओं का भाजपा आज भी झूठा श्रेय लेना चाहती है – अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली में भाजपा के सातांे उम्मीदवारों की चुनाव बाद 100 दिनों की कार्य योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिल्ली की जनता का दुर्भाग्य है कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में भाजपा के सांसदों ने क्या योगदान किया, यह बताने की बजाय जीतने के बाद अगले 100 दिनों में वे क्या करेंगे उसकी चर्चा करके दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी संसदीय क्षेत्रों की प्रतिज्ञा रैली में लोगों से लगातार कहा था कि भाजपा सांसदों ने 10 वर्षों में कुछ नही किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवार बदल देगी, जो दिल्लीवासियों के सामने है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस भाजपा के सातों सांसदों की नाकामियों के खिलाफ चार्जशीट निकालेगी क्योंकि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नही किया जिसको हम जनता के बीच उजागर करेंगे ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *