दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ने चुनाव प्रत्याशियों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों एवं सदस्यों की कार्य समीक्षा बैठक ली

Listen to this article

*चुनाव संचालन समिति में सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं, स्वंय अपना कार्य मार्ग तय एवं प्रशस्त कर कार्य करें ताकि हम तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत कर कीर्तिमान स्थापित करें – ओम प्रकाश धनखड़

*हमे चुनाव प्रचार को जहाँ साक्रातमक रखना है तो वहीं केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से अंतिम मतदाता को अवगत कराना है -ओम प्रकाश धनखड़

*यह चुनाव केवल भाजपा को विजयी बनाने का चुनाव नही देश को विकास की राह से जोड़ने का चुनाव है – डा. अल्का गुर्जर

*इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत सुनिश्चित कर हमे 2025 विधानसभा चुनाव की जीत की नींव रखनी है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज दिल्ली के सातों लोकसभा प्रत्याशियों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ तीन विस्तृत बैठकों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

सभी बैठकों की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, मंचासीन वरिष्ठ नेताओं जगदीश मुखी, श्रीविजेन्द्र गुप्ता एवं रेखा गुप्ता की उपस्थिती में की। बैठकों का संचालन चुनाव संचालन समिति प्रमुख अजय महावर ने किया।

प्रदेश प्रभारी एवं अन्य नेताओं की आज की पहली बैठक सभी सातों लोकसभा प्रत्याशियों मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल एवं बाँसुरी स्वराज के साथ हुई जिसमें चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।

लंच पश्चात प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने लोकसभा चुनाव हेतू बनाई गई सभी 41 चुनाव समितियों के प्रमुखों से उनकी कार्य योजना पर व्यक्तिगत चर्चा की और अपने सुझाव भी दिये।

देर शाम ओम प्रकाश धनखड़, डा. अल्का गुर्जर एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने चुनाव संचालन समितियों के सभी सदस्यों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐश्री ओम प्रकाश धनखड़ ने की यह चुनाव देश को नई विकास यात्रा से जोड़ने का चुनाव है और सारे देश के कार्यकर्ताओं की तरह दिल्ली के कार्यकर्ताओं को भी अपना पूर्ण समर्पण इस चुनाव प्रचार में देना होगा।

धनखड़ ने कहा की चुनाव संचालन समिति में सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं, पार्टी की चुनाव गाइडलाइन अनुसार स्वंय अपना कार्य मार्ग तय एवं प्रशस्त कर प्रचार कार्य करें ताकि हम तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत कर कीर्तिमान स्थापित करें।

उन्होने कहा की हमे चुनाव प्रचार को जहाँ साक्रातमक रखना है तो वहीं केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से अंतिम मतदाता को अवगत कराना है।

डा. अल्का गुर्जर ने कहा की दिल्ली के कार्यकर्ता अनुभवी कार्यकर्ता हैं और यह चुनाव केवल भाजपा को विजयी बनाने का चुनाव नही देश को विकास की राह से जोड़ने का चुनाव है।

डा. गुर्जर ने कहा की दिल्ली वाले आज वैकल्पिक नेतृत्व तलाश रहे हैं और दिल्ली भाजपा को वह वैकल्पिक नेतृत्व देना है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की 2024 का लोकसभा चुनाव जहाँ हमें प्रधान मंत्री के राष्ट्रीय उत्थान के संकल्प को सफल बनाने का मौका दे रहा है तो वहीं इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत सुनिश्चित कर हमे 2025 विधानसभा चुनाव की जीत की नींव रखनी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *