महिला सशक्तिकरण को लेकर, इन दिनों कई संस्थाएं कार्यरत है। लेकिन ये महिलाओं की ग्रुप की तस्वीरें देखकर, आप सोच रहे होंगे कि ये कोई मॉडल्स का या फ़ैशन शो होने जा रहा है। जी नहीं! आप जब इन महिलाओं के बारे में जानेंगे, तो आप ज़रूर प्रेरित होंगे। जी हाँ, ये सभी महिलाएँ अपने अपने क्षेत्र की उद्यमी महिलाएँ हैं। ये सभी महिलाएँ अपने क्षेत्र में अनोखा मुक़ाम हासिल कर चुकीं हैं, कोई लाइफ़ स्टाइल influencer है , कोई लग्ज़री ईवट curator है, कोई डांसर, कोई मॉडल, डिज़ाइनर, सैलून owner, कॉस्मेटोलॉजीसट, अभिनेत्री, मॉडल है। इसके इलावा कलाकार, रिटायर्ड विंग कमांडर, ट्रेनर और मेकअप आर्टिस्ट भी है। ये सभी महिलाएँ अपने अपने क्षेत्र में अलग मुक़ाम रखती हैं, और व्यावसायिक गतिविधियों में लगी हुई हैं। कुछ दिन पहले इन सभी उद्यमी महिलाओं के फोटोशूट हुए थे। इसी फोटोशूट का दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित, एक रेस्टोरेंट में सोमवार को शाम को इन महिलाओं के फोटोशूट का कैलेंडर 2024-25 का अनावरण किया गया। ये महिलाएँ अलग अलग fields के उद्यम क्षेत्र में, अपने आप को सशक्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। इसे लेकर एक कैलेंडर लॉन्च किया गया। क़रीब 15 पेज का ये कैलेंडर, अपने आप में एक अनोखा कैलेंडर है, क्योंकि इस कैलेंडर में उन सभी उद्यमी महिलाओं के फ़ोटो शामिल किए गए हैं। कैलेंडर evening में लॉन्च किया गया और इसके साथ फ़ुल मस्ती और ग्लैमरस का भी तड़का लगा, इतना ही नहीं! बल्कि उद्यमी महिलाओं में काफ़ी जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब कैलेंडर लॉन्च के अवसर पर उन उद्यमी महिलाओं से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें, कि महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित यह कैलेंडर अनावरण का event काफ़ी जोशीला और ग्लैमरस रहा। यहाँ आई उद्यमी महिलाओं ने इस तरह की event की काफ़ी सराहना की। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



