वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा ने आतंकी संगठन से फंड लेने के लिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

Listen to this article

*आतंकी संगठन से चंदा लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है – वीरेन्द्र सचदेवा

*शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम लेने वाले अरविंद को शर्म आनी चाहिए कि वह देश के दुश्मनों के साथ मिलकर शहीदों की शहादत को शर्मसार कर रहे है – वीरेन्द्र सचदेवा

*देश के दुश्मनों के साथ मिली हुई आम आदमी पार्टी की दिल्ली के अंदर सातों सीटों पर जमानत जब्त होना तय है – वीरेन्द्र सचदेवा

*घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के इस चरित्र से लोगों का परिचय कराएंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी मुख्यालय के सामने दिल्ली भाजपा ने आतंकवादी संगठन से आम आदमी पार्टी द्वारा फंड लिए जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीगेड को तोड़कर आम आदमी पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद दूसरे बेरीगेट्स के सामने उन्हें रोका गया और पुलिस ने उन्हें डिटेन करके थाना आई.पी. एक्सटेंशन ली गई जहाँ से कुछ देर बाद चेतावनी दे कर छोड़ दिया ।

प्रदर्शन को भाजपा नेता सरदार आर पी सिंह, विजेन्द्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल बाजपेयी, दिनेश प्रताप सिंह, विष्णु मित्तल, गजेंद्र यादव, विनय रावत, योगिता सिंह, सारिका जैन, सुनील यादव, नीरज तिवारी, ऋचा पाण्डेय मिश्रा, सागर त्यागी, अनिस अब्बासी, मोहन लाल गिहारा, सी एल मीना, श्री बृजेश राय, श्री विक्रम मित्तल, रोहित उपाध्याय एवं श्री अमित गुप्ता सहित सभी जिला अध्यक्ष सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के सभी सातों सीटों पर भाजपा का कमल खिलने जा रहा है लेकिन उसके बाद भी हम सड़कों पर है तो मामला काफी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि यह जग जाहिर है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार एवं दलाली में लिप्त हैं लेकिन इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि जो लोग देश को तोड़ेने की बात करते हैं आज “आप” उसी टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देती है और जो आतंकी संगठन बैन है उससे चंदा लेने का काम करती है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस मामले में जांच कराने के आदेश दिए हैं।

सचदेवा ने कहा कि राजनीति में मनभेद या मतभेद हो सकता है लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कभी भी हम समझौता नहीं कर सकते और आज आम आदमी पार्टी की राजनीति चरित्र को इसी समझा जा सकता है कि वह आतंकी संगठन से चंदा लेने से भी पीछे नहीं हटे। उन्हें शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम लेने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री को शर्म आनी चाहिए कि वह देश के दुश्मनों के साथ मिलकर शहीदों की शहादत को शर्मसार कर रहे है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के दुश्मन से 134 करोड़ रुपये लेकर आम आदमी पार्टी ने देशद्रोह का काम किया है, इसके लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना शीशमहल खड़ा करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता देश के दुश्मनों के एजेंड बन गए, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

सचदेवा ने सभी से आवाहन किया कि चुनाव के वक्त है इसलिए घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के इस चरित्र को बताना है ताकि जब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वोट मांगने जाए तो उनकी एंट्री बंद हो जाए। देश के दुश्मनों के साथ मिली हुई आम आदमी पार्टी का दिल्ली के अंदर सातों सीटों पर जमानत जब्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मतदाता यह तय करें कि उसका वोट राष्ट्र के नाम जाए।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों पार्टियां माओवादी विचारधारा की हैं और उसी के अनुसार काम करती है, यह सिर्फ जातीय हिंसा फैलाने का काम करती हैं। यह फंड लेकर राष्ट्रविरोधी काम तो कर ही रहे हैं लेकिन साथ ही इन्होंने भ्रष्टाचार का काम भी किया है। आम आदमी पार्टी एकलौती पार्टी है जिसमें भ्रष्टाचार और देश विरोध दोनों एक साथ भरा हुआ है।

सरदार आर.पी. सिंह ने कहा की अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के जनक हैं, दिल्ली सरकार के हर भ्रष्टाचार का उनसे सीधा रिश्ता है और आतंकवादी संस्था तक से पैसे लेकर केजरीवाल ने दिखा दिया की की उनके नैतिक मूल्यों का पूरी तरह पतन हो चुका है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *