यह चुनाव नहीं लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है – जयप्रकाश अग्रवाल

Listen to this article

*कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन तानाशाह सरकार से लोगों को दिलाएगा मुक्ति – जयप्रकाश अग्रवाल
*त्रिनगर में जयप्रकाश अग्रवाल को जिताने की लोगों ने खाई कसम

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम (कांग्रेस )और आप (आम आदमी पार्टी )एक साथ मिलकर चुनाव के रूप में लड़ाई लड़ रहे हैं। यह चुनाव अब सिर्फ एक चुनाव ही नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी बन गया है। जिसे पूरी तरह से निभाना है। कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराया। अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का इंडिया गठबंधन मिलकर दिल्ली और देश को तानाशाह सरकार से आजादी दिलवाएगा।
यह बात चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल ने आज मंगलवार को त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित श्र अग्रसेन धर्मशाला शंकर चौक जय माता मार्केट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई एक संयुक्त बैठक में कही। बैठक में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे पूर्व विधायक जितेंद्र तोमर,आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पी सी गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, विधायक प्रत्याशी चतर सिंह, कमल कांत शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज यादव, धर्मेंद्र सोलंकी,आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद राजीव यादव, अशोक गंगवाल, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य और प्रमुख समाजसेवी मौजूद थे। बैठक में लोगों ने इस बार तानाशाही सरकार को हराने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने और वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी श्री जयप्रकाश अग्रवाल को जिताने की कसम खाई। इससे पूर्व दिन में जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गोपाल राय से उनके निवास पर मुलाकात कर चुनाव संबंधी चर्चा की ।
अग्रवाल दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आभा चौधरी के आवास पर प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं से साथ चाय पर मिले और उनसे चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में चुनावी माहौल पर चर्चा की। इसके अलावा जयप्रकाश अग्रवाल सुबह शकूरबस्ती में स्थित सीमेंट साईडिंग एरिया में भी गए और लोगों से जनसंपर्क कर चुनाव में समर्थन मांगा एंव वोट देने की अपील की।
जयप्रकाश अग्रवाल ने आदर्श नगर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एल्डरमैन एवं विधायक प्रत्याशी रहे हरीकिशन जिंदल की एक सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *