Listen to this article

उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा संसदीय क्षेत्र से, दो दिन पहले तक सुशील चौधरी आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार थे। लेकिन, अब वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सुशील चौधरी ने एक जनसभा के दौरान भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में, अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया हैं। मंगलवार को बुराड़ी के जगतपुर गांव की गली नंबर पाँच में भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में, एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। मनोज तिवारी के जगतपुर गांव पहुँचते ही सुशील चौधरी और उनके गाँव के समर्थकों ने, पटाखे चलाकर और फूलों की वर्षा कर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। समारोह में मुख्य रूप से सुशील चौधरी ने मंच का संचालन किया, और गाँव के लोगों की कई मार्गों को मनोज तिवारी के समक्ष रखा। इस पर श्री तिवारी ने अपने संबोधन के दौरान गाँव के लोगों को आश्वासन दिया, कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी से, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के उम्मीदवार सुशील चौधरी के समर्थन को लेकर वह किस तरह से देखते हैं, उनके समर्थन और गाँव के लोगों के समर्थन को लेकर जब श्री तिवारी से टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया, कि आख़िर गाँव के लोगों के लिए उनकी क्या भविष्य में योजना है और गुर्जर समाज के समर्थन पर क्या कहा। आइए सुनते हैं।

आपको बता दें, कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान द्वारा, सोमवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था, कि उनके पार्टी के उम्मीदवार सुशील चौधरी को लालच देकर उन्हें अपने पक्ष में कर लिया गया है, और सुशील चौधरी पर भी आरोप लगाते हुए निशाना साधा था, कि उन्होंने पार्टी के साथ दग़ा किया है और वे भाजपा के हाथों बिक गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब सुशील चौधरी से भी जानने का प्रयास किया, तो सुनिए उन्होंने क्या जवाब दिया। आइए देखते हैं।

जगतपुर गांव में जिस तरह मनोज तिवारी के समर्थन में सुशील चौधरी ने इस चुनावी जनसभा को लेकर मोर्चा संभाला, और मनोज तिवारी के पक्ष में समर्थन देने का ऐलान करने के बाद वह काफ़ी उत्साहित और गदगद थे। अब देखने वाली बात ये होगी, कि 25 मई को जब चुनाव होंगे और आप पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार सुशील चौधरी को नागरिक चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ था। अब आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा, नागरिक चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील कितनी कारगर साबित होती है, ये तो 4 जून को ही पता चल पाएगा। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *