दिल्ली में जल संकट को लेकर अभी तक राजनैतिक पार्टियां द्वारा प्रदेश स्तर पर दिल्ली में दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। दूसरी तरफ़ जल संकट को लेकर अब विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेता भी जल संकट के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। साफ़ और स्वच्छ जल की माँग को लेकर मजबूरन लोगों को सत्याग्रह करना पड़ा रहा है। जी हाँ आप ये तस्वीरें जो देख रहे हैं। ये दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीरें हैं। यहाँ के स्थानीय भाजपा नेता सुशील चौधरी के नेतृत्व में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए साफ़ और स्वच्छ जल की माँग को लेकर शुक्रवार को बुरारी के विधायक के निवास स्थान के पास एक दिन का सांकेतिक सत्याग्रह धरना दिया। पानी की माँग को लेकर यहाँ आए नेताओं ने स्थानीय विधायक संजीव झा पर कई गंभीर आरोप लगाए और बुराड़ी में जो समस्या का अम्बार लगा हुआ है। बताया जाता है कि समस्या इतनी है कि उसकी सूची बहुत बढ़ी है। जाम की समस्या, टूटी फूटी सड़कें और गलियों की समस्या क्षेत्र की बदहाली की हालत में होने से प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त किया। इसके इलावा इलावा उससे निजात दिलाने की माँग करी गईं। भाजपा नेता सुशील चौधरी ने मंच का संचालन किया। इस मौक़े पर बुराड़ी वार्ड के निगम पार्षद अनिल त्यागी, भाजपा नेता चंचल त्यागी के इलावा स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के कई पदाधिकारी समेत कई स्थानीय भाजपा नेता और भाजपा मंडल के पदाधिकारी, आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारी और नेता शामिल इस सत्याग्रह धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने क्षेत्र के लोगों को हुए साफ़ और स्वच्छ जल मुहैया करवाने अपील करी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब मौक़े पर मौजूद नेताओं से बुराड़ी में जल संकट को लेकर कितनी परेशानियाँ लोगों को हो रही है। इस पर बातचीत के दौरान क्या प्रतिक्रिया दी क्या कहा। देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि बुरारी विधानसभा क्षेत्र काफ़ी फैला हुआ क्षेत्र है। क़रीब आठ लाख क्षेत्र के मतदाता है । पिछली बारिश चुनाव के दौरान विधायक ने अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज कर ली थी और इस बार भाजपा के सांसद ने बुराड़ी से अच्छी जीत दर्ज कर ली है। अब देखने वाली बात ये होगी। क्या यह सत्याग्रह है जल संकट सत्याग्रह को लेकर जो मुहिम की शुरुआत बुराड़ी में कर दी गई है। टोटल ख़बरें। इनकी माँग पूरी होने की संभावना है इसके लिए तो हमें थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट



