Listen to this article

बुराड़ी के समाजसेवी एवं विधायक संजीव झा के ख़िलाफ़ क्षेत्र की समस्या उठाने को लेकर आमरण अनशन करने वाले गुलाब सिंह सिंगल ने गुरुवार को आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ज्वाइन कर लिया। आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान और प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान ने गुलाब सिंह सिंगल को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप की रिसिप्ट भी देते हुए। आपको बता दे कि गुलाब सिंह सिंगल बुराड़ी क्षेत्र कई चुनाव लड़ चुके हैं और क्षेत्र में इनका ख़ासा जनाधार माना जा रहा ह। बुराड़ी क्षेत्र के मुद्दों को अच्छे से समझते हैं। इसलिए बुराड़ी में अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए गुलाब सिंह सिंगल 1 मज़बूत आप पीपल्स पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। आप पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान ने पार्टी में शामिल कर गुलाब सिंह सिंगल को बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी नियुक्त किया और इसके साथ आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भावी प्रत्याशी के लिए भी घोषणा कर दी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में पार्टी अध्यक्ष रामबीर चौहान और गुलाब सिंह सिंगल ने क्या कहा।

बताया जाता है कि आप पीपल्स पार्टी के लोक सभा के प्रत्याशी चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गई थे। बावजूद इसके बुराड़ी के लोगों ने आप पीपल्स के पक्ष में वोट किया था। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *