Listen to this article

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर देश और विदेश में श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया गया। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के द्वारा बुराड़ी में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देखकर उन्हें नमन किया गया। इस मौक़े पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजबर और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान के इलावा कि आप पीपल्स पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। आपको बता दें कि बाबा साहब की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष छह दिसंबर को मनाया जाता है। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलते हुए अपनी विचारधारा पर कार्यरत है। पार्टी की ओर से बार बार एक ही माँग उठायी जाती है कि देश में जातियां ख़त्म होनी चाहिए जात पात नहीं होना चाहिए और भारत वाद की स्थापना होनी चाहिए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजबर और प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान से बात करी। इस पर उन्होंने क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि बुराड़ी की जाटव कॉलोनी के मेन चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान के प्रयासों से बाबा साहब की मूर्ति यहाँ स्थापित करी गई थी। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर बस्ती जाटव बस्ती में रहने वाले समाज के लोगों ने बाबा साहब को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। आइए सुनते हैं। समाज के लोगों ने टोटल ख़बरें से बातचीत के दौरान क्या कहा।

आप पीपल्स पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष ने भी पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया गया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *