दिल्ली में एक तरफ़ चुनाव की तारीख़ों का ऐलान होने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। दूसरी तरफ़ चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार क्षेत्र में पद यात्रा की शुरूआत कर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। जी हाँ बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी ने शुक्रवार को बुराड़ी गढी में स्थित बाल्मीकि चौपाल से जनसंपर्क की शुरूआत करी। मंगेश त्यागी ने पद यात्रा की शुरूआत करने से पहले बुरारी गढ़ी में स्थित बाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद हुआ श्री त्यागी ने बुराड़ी की गलियों में जाकर पद यात्रा के दौरान वहाँ लोगों से संपर्क किया। यात्रा के दौरान वहाँ लोगों ने मंगेश त्यागी को समर्थन का भरोसा दिया। कई जगह पर मंगेश त्यागी का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कई जगह पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। यहाँ तक कि घर घर संपर्क के दौरान लोगों ने नोटों का हार पहनाकर श्री त्यागी का स्वागत किया और उन्हें समर्थन का भरोसा भी दिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं पद यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। श्री त्यागी के समर्थन में उतरे लोग कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे। पद यात्रा के दौरान लोगों ने श्री त्यागी का स्वागत किया। घर घर जाकर मंगेश त्यागी ने लोगों से संपर्क किया। अपने लिए समर्थन माँगा और इस बार विधानसभा चुनावों में उन्हें मौक़ा देने का लोगों से आग्रह किया आपको बता दें कि मंगेश त्यागी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है। बुराड़ी में कांग्रेस पार्टी ने मंगेश त्यागी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जाता है बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। इस बार मंगेश त्यागी के चुनावी मैदान में उतरने से पुराने कांग्रेस के लोग समर्थक में फिर से जोड़ना शुरू हो चुके हैं और मंगेश त्यागी को जिताने के लिए मन बना चुके हैं। टोटल ख़बरे के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने इस पूरे पद यात्रा के दौरान मंगेश त्यागी से बात कर क्षेत्र में लोगों का उनके प्रति क्या रुझान है। इस पर उन्होंने क्या कहा आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-01-03


