*कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों में महिलाओ के खाते में डाल रहे है, कांग्रेस इस योजना का विरोध नही करती, हमें केजरीवाल की मंशा पर सवाल है- देवेन्द्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की माता बहनों को केजरीवाल की झूठी बयानबाजी और घोषणाओं से आगाह करने आए पंजाब के कांग्रेस नेताओं का धन्यावद करते हुए कहा कि पंजाब में 3 साल पहले अरविन्द केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपये देने का जो वादा किया था। उनके वादों और घोषणाओं पर निश्चित ही बहुत बड़ा प्रश्न है कि 3 साल में किसी एक महिला को एक पैसे तक नही दिया है, जबकि पंजाब का हवाला देकर दिल्ली में में महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा करके दिल्ली की महिलाओं से फर्जी फार्म भरवाकर वोट हासिल करने का षडयंत्र रच रहे है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की महिलाआें के लिए अब तक कुछ क्यों नही सोचा जबकि अरविन्द केजरीवाल पिछले 11 वर्षों से दिल्ली की सत्ता में है। भ्रष्टाचार, कुशासन और जनता की पूर्ण निष्क्रियता के चलते जब केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का जहाज डूबता दिखाई दे रहा है तो दिल्ली की जनता को लुभावनी महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, फरिश्ते योजना, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना आदि की घोषणा करके सिर्फ वोट की राजनीति करने पर ध्यान केन्द्रित करके सत्ता हथियाने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रहे है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का यह बयान कि दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी को संवेनशीलता से नही ले रही है, अपनी जमीन खिसकने के कारण बोल रहे है। पिछले 11 वर्षो की कार्यशैली को देखते हुए जनता ने शीश महल वाले केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने को मन जनता पूरी तरह बना चुकी है और जनता ने कांग्रेस को समर्थन देने का गंभीर निर्ण ले लिया है और अगले महीने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराकर केजरीवाल को उनकी सही जगह पहुॅचा देगी।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 11 वर्षों में महिलाओं के लिए कुछ करने की बजाय दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार की लाडली योजना, विधवा महिलाओं की बेटियों को दी जाने वाली राशि में भारी कटौती कर दी गई है। यही नही कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं अथवा सुविधाओं को या तो पूरी तरह बंद कर दिया है या कटौती करके उन्हें न के बराबर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक षडयंत्र के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा में छात्राओं को परिणाम सुधारने के नाम पर स्कूल से निकाला जा रहा है जिसके पीछे इनकी दूसरी मंशा यह है कि उन्हें 12वीं पास करने पर लाडली योजना की राशि न देनी पड़े।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूॅ कि जब मार्च 2024 के बजट में दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा की थी तब उन्हें आज तक यह अनुदान राशि क्यों नही दी गई। क्या अरविन्द केजरीवाल चुनाव आने का इंतजार कर रहे थे और चुनावों में 1000 रुपये की जगह 2100 रुपये की घोषणा करके दिल्ली की महिलाओं की सहानुभूति लेकर उनका मकसद सिर्फ वोट लेना है क्योंकि दिल्ली हो या पंजाब चुनावी वादे अरविन्द केजरीवाल ने कहीं भी पूरे नही किए है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की योजना के खिलाफ नही है, परंतु हमें इस योजना को लागू करने में अरविन्द केजरीवाल की मंशा ठीक नही लग रही। क्योंकि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब दोनो राज्यां में महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे को पूरा नही किया, और अब दिल्ली में 2100 रुपये मासिक की घोषणा कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने शासित राज्यों में महिलाओं के खाते में सीधा पैसा दे रही है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की आबादी 2.50 करोड़ से अधिक है, यदि अनुमान के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र की एक करोड़ महिलाएं दिल्ली में है। अगर 2100 रुपये एक करोड़ महिलाओं को देंगे तो 21 करोड़ रुपये मासिक महिलाओं को देने पड़ेंगा। क्या 11 वर्षों में महिला कल्याण और सुरक्षा योजनाओं पर हर वर्ष फंड कम करने वाले अरविन्द केजरीवाल प्रति इतनी बड़ी राशि महिलाओं को अनुदान के रुप में देने वाले है? या सिर्फ वोट हासिल करके एक बार फिर दिल्ली और बदहाली में जाने वाली है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, फरिश्ते योजना, ग्रंथी-पुजारी सम्मान योजना की घोषणा की वास्तविकता यह है कि आम आदमी पार्टी ने बिना सोच, प्लानिंग और बजट प्रावधान के ही अरविन्द केजरीवाल लोगां के बीच झूठ बोलकर घोषणा कर रहे है, उन्हें सत्ता प्राप्ति के बाद इन घोषणाओं से कोई लेना देना नही है।









