Listen to this article

दिल्ली में पाँच फ़रवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों का प्रचार अब तेज होता दिख रहा है। इसी कड़ी में आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार भाटिया समर्थन में गाँव रामगढ़ में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटिया ने क्षेत्रवासियों से कुछ वादे किए जिससे क्षेत्र के लोगों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल बन गया। बता दें कि रामगढ़ वासियों ने राजकुमार भाटिया को लड्डुओं से तोला। श्री भाटिया ने लड्डुओं के डिब्बे को सर पर उठाकर क्षेत्रवासियों के द्वारा दिया गया प्यार को स्वीकार करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद गाँव रामगढ़ की जो भी समस्या है। उसे प्राथमिक स्तर पर हल किया जाएगा। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटिया से विशेष बात कर उनसे जानने का प्रयास किया कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें लड्डुओं से तोला है इस पर उन्होंने क्या कहा विरोधियों को वो फ़िलहाल किस तरह से देखते हैं इस सभी विषयों को लेकर जब हमारे संवाददाता ने बात करी तो आइए देखते हैं। इस रिपोर्ट में भाजपा उम्मीदवार राजकुमार भाटिया ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *