विकसित भारत डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिया विकसित दिल्ली का मूलमंत्र

Listen to this article

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज कंस्टीट्यूशन क्लब में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा आयोजित विकसित भारत डायलॉग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभा को संबोधित किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के इंफ्लुएंसर शामिल हुए। सभी गणमान्यों ने विकसित दिल्ली के लिए सरकार की विजन को रखा और बताया कि कैसे विकसित भारत बनाने में दिल्ली का क्या योगदान होगा।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता दिल्ली से होकर ही गुजरेगा। सरकार लगातार काम कर रही है और उसका एक ही लक्ष्य है विकसित दिल्ली। देश की राजधानी होने के साथ ही पूरे देश को दिल्ली से अपेक्षाएं हैं इसलिए यह एक ऐसा शहर है जो मिनी इंडिया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ो सपने बुनते हुए देश के अलग अलग कोनों से आए हुए लोगों का दिल्ली अपना घर है। इसलिए दिल्ली में अब हर राज्य का दिवस मनाया जाएगा यह भाजपा की नई सरकार ने फैसला लिया है ताकि यहाँ रहने वाले लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर गौरवांवित हो सके।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में विकास कार्य भी जीरो से शुरू किया जा रहा है क्योंकि पिछली सरकारों ने ना नाली साफ़ कराई और ना सड़कों के गढ्ढे भरे।

हमारे बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान किया गया है और पहली बार एक लाख करोड़ का बजट दिल्ली के विकास के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि झुग्गी से लेकर यमुना सफाई और प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए भी हमने बजट में प्रावधान किया है। पिछली सरकार ने झुग्गीवासियों को 25 सालों सिर्फ ग़रीब को ग़रीब बताकर वोट बैंक की राजनीति करती रही लेकिन भाजपा की सरकार दिल्ली के झुग्गियों से लेकर स्वास्थ्य और अन्य विभागों के लिए बजट दिया है।

उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों में दवाई नहीं मशीन नहीं इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं और उसके बाद आयुष्मान योजना नहीं लागू होने दी। आज इस योजना के माध्यम से 6.50 लाख परिवारों को 30 हज़ार से ज़्यादा अस्पतालों में चाहे वह दिल्ली में हो या फिर दिल्ली से बाहर की अस्पताल हो वहाँ 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसलिए दिल्ली के लोग अब सरल और मुफ्त इलाज कराया जा सकता है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को लंदन पेरिस और टोक्यों नहीं बल्कि दिल्ली को दिल्ली बनाना है ताकि दिल्लीवाले को बेहतर सुविधा और साफ़ हवा मिल सके। इसके लिए दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पिछले 11 सालों से विकसित भारत बनाने की जो प्रक्रिया शुरू हुई है वह चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, उत्तर प्रदेश हो असम हो या फिर अन्य कोई राज्य सबको एक सूत्र में बंधने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आज 140 करोड़ लोग अगर अपना दावित्व और कर्तव्यों की बात करने लगे तो उस दिन हमारा भारत विकसित भारत बन जाएगा।

सचदेवा ने कहा कि पिछले 11 साल में देखे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप से लेकर स्किल इंडिया की बात की थी तो उस वक्त हमें भी नहीं समझ आया लेकिन आज उसका परिणाम हम सब के सामने हैं। इसलिए 11 वर्षों में जो कुछ भी हुआ है उससे देश का सम्मान बढ़ा है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को सम्मान मिला है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार जिस भी राज्य में आई है, वहां विकास कार्य हुए हैं क्योंकि भाजपा सरकार की विजन काफी आगे तक की होती है। दिल्ली में ही श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मदन लाल खुराना की उपस्थिति में पहला मेट्रो का उद्घाटन किया था और आज सोचिए अगर दिल्ली में मेट्रो नहीं होती तो दिल्ली में ट्रैफिक की क्या स्थिति होती। मोदी सरकार की पहली खासियत यह है कि हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं। सिर्फ पत्थरों पर नाम नहीं चाहिए वह काम की राजनीति करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *