दिल्ली के जहाँगीरपुरी क्षेत्र में Supporting Hands Foundation Trust द्वारा संचालित मुस्कान स्किल सेंटर में शनिवार को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि, मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक गोयल देवरा थे। समारोह की औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक द्वारा डिजिटल मार्केटिंग एवं विज़ुअल कम्युनिकेशन (AI आधारित) के नए प्रशिक्षण बैच का विधिवत शुभारंभ किया। बताया जाता है कि स्किल सेंटर जिसमें कक्षा कक्ष, प्रैक्टिकल लैब्स, प्रशिक्षण उपकरण एवं अन्य सुविधाओं सेंटर में उपलब्ध आधुनिक अवसंरचना, प्रशिक्षित फैकल्टी तथा गुणवत्तापूर्ण संसाधनों को देखकर विधायक अशोक गोयल देवरा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।
अपने संबोधन में विधायक अशोक गोयल देवरा ने मुस्कान स्किल सेंटर एवं Supporting Hands Foundation Trust के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन एस.के. गोयल जी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेरोज़गार एवं वंचित वर्ग के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था करना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि सिलाई, ब्यूटी, रिटेल, डिजिटल मार्केटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जा रहा प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान Supporting Hands Foundation Trust के फाउंडर एवं चेयरमैन एस.के. गोयल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं और अब युवाओं को अपनी मेहनत व प्रतिबद्धता से इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। वहीं, मुस्कान ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने हेतु भी सक्रिय रूप से प्रयासरत है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की यह विशेष रिपोर्ट में।
2025-12-13


