पालम में हुए दुखद हादसे में ज्वलनशील पदार्थों की अंधिकृत स्टोरेज जैसे गम्भीर विषय से ध्यान भटकाने के लिए “आप” नेता मैजिस्ट्रेट जांच, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर अनर्गल ब्यानबाज़ी कर रहे हैं – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

Listen to this article

नई दिल्ली 19 मार्च : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कल सुबह आग लगने के बाद से ही यह पड़ोसियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के मीडिया ब्यानों से सार्वजनिक जानकारी में रहा है की बिल्डिंग के नीचे के तलों पर गोदाम एवं दुकान थे जिनमे बड़ी मात्रा में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ी और देखते देखते कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग में आग फैल गई और फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही काफी मौतें हो चुकी थीं।

खेदपूर्ण है की अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज कल से मुख्य मुद्दे ज्वलनशील पदार्थों की स्टोरेज से ध्यान भटकाने के लिए फायर ब्रिगेड पर दोषारोपण करते रहे हैं और आज हुई शोकसभा में स्थानीय भाजपा विधायक श्री कुलदीप सोलंकी से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करके स्वंय सौरभ भारद्वाज ने महौल बिगाड़ने की कोशिश की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली सरकार के मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश के साथ ही सम्बंधित मंत्री ने पूरी दिल्ली में ज्वलनशील पदार्थों की अंधिकृत स्टोरेज रोकने का भी आदेश दिया है, जो एक अत्यंत आवश्यक कदम है और “आप” नेता जांच को भटकाने के लिए अनर्गल ब्यानबाज़ी कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *