दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिसमें आई एस आई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानि बी के आई समन्वित अभियानों में एक अंतरराज्यीय आतंकी, हथियार और जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। ये आरोपी एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित से आपने आका से संपर्क में थे। उन्हें जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों के लिए निर्देश मिल रहे थे। जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे। स्पेशल सेल एनडीआर द्वारा चलाए गए पहले अभियान में, इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कई टीमों ने कार्रवाई की। एसीपी विवेक त्यागी के मार्गदर्शन में अशोक कुमार भडाना ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 3 पंजाब से और 3 दिल्ली से थे। संवेदनशील सुरक्षा एवं रक्षा प्रतिष्ठानों के पास लगे नौ सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए। इन कैमरों की फुटेज एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों को भेजी जा रही थी। इसके अलावा, 3 पीएक्स5 पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मॉड्यूल के आरोपी यूपीआई खातों के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित करवा रहे थे, जिसका एक हिस्सा इन तस्करी किए गए हथियारों की बिक्री से प्राप्त आय थी।
special सेल एसडब्ल्यूआर द्वारा चलाए गए दूसरे अभियान में, एसीपी पूरन पंत के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार और संदीप यादव के नेतृत्व में कई टीमों ने सैन्य खुफिया (एमआई) से मिली सूचना के आधार पर पंजाब के पांच आरोपियों को जासूसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। ये आरोपी संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने और उनकी तस्वीरें एवं वीडियो साझा करने में शामिल थे। पहले ऑपरेशन में पकड़े गए आरोपियों के नाम
- मनप्रीत सिंह निवासी तरनतारन, पंजाब
- अनमोल निवासी फिरोजपुर, पंजाब
- साहिल निवासी फिरोजपुर, पंजाब
- अतुल राठी निवासी रोहिणी, दिल्ली
- रोहित निवासी रोहिणी, दिल्ली और
- अजय निवासी टटेसर, दिल्ली
दुसरे ऑपरेशन में - गुरजीत सिंह निवासी कपूरथला, पंजाब
- रिम्पलदीप सिंह निवासी फाजिल्का, पंजाब
- सलविंदर सिंह उर्फ कालू निवासी फाजिल्का, पंजाब
- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मोगा, पंजाब
- बूटा सिंह निवासी फाजिल्का, पंजाब
पुलिस ने कुल ग्यारह आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस से जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई)’ के कुछ विदेशी हैंडलर, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टरों और आईएसआई के गुर्गों के साथ मिलकर दिल्ली और पंजाब में विध्वंसक और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। यह नापाक गिरोह युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों और हथियारों की तस्करी के लिए कट्टरपंथी बना रहा है, भर्ती कर रहा है और उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा से ग्रसित कर रहा है। इसके अलावा, वे जासूसी और अन्य विध्वंसक गतिविधियों के लिए कैडर भी भर्ती कर रहे हैं। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन स्पेशल सेल में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सूत्रों से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, दिल्ली और पंजाब भर में कई छापेमारी करने के बाद कई संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई।29 मार्च को, पंजाब के तरण तारण से पहली गिरफ्तारी की गई। आरोपी मनप्रीत सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह बीकेआई-आईएसआई नेटवर्क के पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में था। अपने पाकिस्तान स्थित संचालकों के निर्देश पर, उसने 7 विदेशी पिस्तौल और 56 जिंदा कारतूस प्राप्त किए थे और इन्हें अपने संचालकों के निर्देशानुसार संबंधित संस्थाओं को सौंप दिया था। मनप्रीत ने फर्जी पहचान पर सिम कार्ड भी बनवाए थे और इन्हें पाकिस्तान स्थित संचालकों के पंजाब स्थित अन्य संपर्कों को सौंप दिया था। इन सिम कार्डों का उपयोग संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पाकिस्तान भेजने के लिए इंटरनेट डेटा प्रदान करने के लिए किया जा रहा था। मनप्रीत सिंह के खुलासे के आधार पर, अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि मनप्रीत सिंह: – अविवाहित हैं और उन्होंने बीसीए किया है। वे एन्क्रिप्टेड ऐप के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए। उन्होंने पाकिस्तानी एजेंटों के निर्देशों पर हथियार जुटाए और पहुंचाए, सिम कार्ड का इंतजाम किया और पैसे भेजे और प्राप्त किए। अनमोल: – अविवाहित हैं और 10वीं पास हैं। वे वॉलपेपर चिपकाने का काम करते हैं। वे एन्क्रिप्टेड ऐप के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए। उन्होंने अपने साथी साहिल की मदद से 9 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। साहिल: – विवाहित हैं और 12वीं पास हैं। वे वॉलपेपर चिपकाने का काम करते हैं। उन्होंने कैमरे लगाने में अनमोल की मदद की। अतुल राठी: – अविवाहित हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड से बिजनेस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। 2004 में वे भारत वापस आए। वे एन्क्रिप्टेड ऐप के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए। उसे मनप्रीत से एक फरार आरोपी के माध्यम से 4 विदेशी पिस्तौलें और एक हथियार तस्कर से 3 देसी पिस्तौलें मिलीं।
रोहित वह अविवाहित है और उसके पास बिजनेस में स्नातकोत्तर डिग्री है। वह अतुल राठी के साथ पंजाब से हथियार लेने गया था। अजय वह विवाहित है और स्नातक है। उसे रोहित से एक देसी पिस्तौल मिली।
गुरजीत सिंह: – उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह वर्तमान में किसान के रूप में काम करता है। गुरजीत सिंह ने अपने चचेरे भाई के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संपर्क स्थापित किया, जो सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों के अनुसार, उसने आर्मी कैंट की रेकी की और पाकिस्तानी हैंडलर के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उसे अपने पाकिस्तानी हैंडलर के लिए अन्य लोगों की भर्ती करने का भी काम सौंपा गया था। रिम्पलदीप सिंह: – उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और आजीविका कमाने के लिए ड्राइवर का काम करता है। वह स्थानीय सहयोगियों और पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करता था। वह सेना और बीएसएफ शिविरों की तस्वीरों/वीडियो सहित संवेदनशील जानकारी एकत्र करता और साझा करता था। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उसने ओपन स्कूलिंग के माध्यम से 10वीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी की है। वह पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी में मदद करता था, खेपों को संभालता था, पाकिस्तान स्थित हैंडलर के एजेंटों को रकम हस्तांतरित करता था, संवेदनशील स्थानों की रेकी करता था, तस्वीरें और वीडियो साझा करता था, सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की जानकारी साझा करता था, सिम कार्ड की व्यवस्था करता था और सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की योजना बनाता था। सलविंदर सिंह उर्फ कालू उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह वर्तमान में डीजे ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है। उसने रिंपलदीप सिंह के साथ मिलकर रेकी की और सेना और अर्धसैनिक प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और वीडियो साझा करने में सहायता की। बूटा सिंह: – उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। वह भी सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उसने पाकिस्तानी हैंडलर के साथ बीएसएफ और सेना छावनी क्षेत्रों सहित संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो लेने और साझा करने में सहायता की। आइए देखते हैं टोटल खबरें के स्पेशल संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में
बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से
9 सोलर सीसीटीवी कैमरे और 9 सिम कार्ड (कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, बीकानेर, अलवर)
- 3 PX5 पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल
- 24 जिंदा कारतूस
- हथियार लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो चार पहिया वाहन
- संवेदनशील स्थानों की रेकी के लिए इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें
- 24 मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
- पुलिस मामले की जांच में जुट गई है टोटल खबरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट


