Listen to this article

स्वास्थ्य, वेलनेस और सामुदायिक भावना के एक अनूठे उत्सव के रूप में, आरक्यूब मोनाड मॉल, नोएडा, में भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 से अधिक रॉयल एनफील्ड राइडर्स फिटनेस और माइंडफुलनेस को समर्पित इस विशेष सुबह में एकत्रित होंगे।
स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, आरक्यूब मोनाड मॉल इस कार्यक्रम में एक बड़े पैमाने पर योग सत्र का आयोजन किया गया , जिसके बाद ऊर्जावान ज़ुम्बा वर्कआउट का भी आयोजन किया गया , जो प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अपनाने के लिए प्रेरित करता है ।
यह पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिनके प्रयासों ने योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित करने और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समग्र स्वास्थ्य एवं वेलनेस के विश्वव्यापी उत्सव के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न राइडिंग समूहों से जुड़े मोटरसाइकिल उत्साही भाग लेंगे, जो राइडिंग के प्रति अपने जुनून और स्वस्थ जीवन जीने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ एकजुट होंगे। यह आयोजन इस बात को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है कि वेलनेस को हर जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सकता है, जिसमें जीवंत बाइकिंग समुदाय भी शामिल है।
इस पहल के बारे में बोलते हुए, आरक्यूब प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुज मल्हान ने कहा:
“आरक्यूब मोनाड मॉल में हमारा मानना है कि वेलनेस एक सामूहिक जिम्मेदारी और जीवन जीने का तरीका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समुदायों को एक साथ लाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की शक्ति का उत्सव मनाने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक आंदोलन बनाने के दृष्टिकोण से प्रेरित है।”
योग और ज़ुम्बा सत्रों के अलावा, प्रतिभागियों को अन्य राइडर्स से संवाद करने और एक आकर्षक एवं यादगार माहौल में वेलनेस की भावना का उत्सव मनाने का अवसर मिला। प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था प्रसिद्ध पैन एशियन डाइनिंग डेस्टिनेशन “मिस नोरा” द्वारा तैयार की गई है, ताकि दिन की शुरुआत पौष्टिक और ताज़गीभरे तरीके से हो सके। इस पहल के माध्यम से, आरक्यूब मोनाड मॉल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को मजबूत करने के साथ साथ ऐसे सार्थक अनुभव प्रदान करना चाहता है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *