ये है बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की 100 फुटा रोड जो पिछले करीब तीन से चार सालों से सड़क निर्माण को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरु होने बजाए हालत दिन प्रति दिन और ख़राब होती जा जा रही है।
16 अगस्त को वॉइस ऑफ़ बुरारी के द्वारा क्षेत्र में चक्का जाम एवं जन आक्रोश मार्च आयोजित करने जा रहा है। इस मांग को लेकर आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता * रामवीर चौहान* ने भी इस चक्का जाम एवं जन आक्रोश मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।
श्री चौहान ने कहा कि बुराड़ी क्षेत्र के लोग लंबे समय से 100 फुटा रोड के निर्माण और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे है।
उन्होंने क्षेत्र के विधायक और सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव के समय बड़े बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद स्थानीय समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 100 फुटा रोड के अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते क्षेत्र में जाम, धूल और यातायात की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चे और व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं।
श्री चौहान ने कहा कि 16 अगस्त को होने वाला जन आक्रोश मार्च जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम बनेगा। इस दौरान क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। मार्च के दौरान चक्का जाम कर प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल हों और 100 फुटा रोड के निर्माण की मांग को समर्थन दें। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता की इस रिपोर्ट में जब एडवोकेट रामबीर चौहान सें बात करी तो उन्होंने क्या कहा।


