Listen to this article

नोएडा सेक्टर 62 स्थित एक्सपो सेंटर के नजदीक लगे 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठवें दिन गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच सेवा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा पहुंचे, जिनका शिविर के आयोजक सरोकार मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक निशांत शर्मा व पत्रकार प्रदीप मिश्रा एवं अन्य लोगों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मुकेश शर्मा ने शिविर में मौजूद कांवड़ यात्रियों से मुलाकात की और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को फल और फ्रूटी वितरित की। इसके साथ ही भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सहयोग और अपनत्व की भावना बढ़ती है। मुकेश शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयं आगे आएं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा में लगाया गया समय और श्रम भी महत्वपूर्ण योगदान है। कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान संयम रखने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी रिंकू सिंह राठौड़, भव्य वैद, आशीष शर्मा, शुभम आचार्य, वसुधा, दीपक, गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत से जुड़े लोग, गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *