Listen to this article

देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लास और देशभक्ति का माहौल रहा। जगह जगह तिरंगा झंडा फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में दिल्ली के बुराड़ी में आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामवीर चौहान के नेतृत्व में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्री चौहान ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में लड्डू वितरित किए गए।
समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा। वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि उन महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।” उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में आगे आने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। बुराड़ी में आयोजित यह समारोह इस बात का प्रतीक बना कि देश की आजादी का सम्मान करना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना हर नागरिक का धर्म है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रामवीर चौहान के क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *