Listen to this article

धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक और जनसेवा के संगम के लिए प्रसिद्ध श्री केशव रामलीला कमेटी ट्रस्ट इस बार अपनी भव्य रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जाएगा।ये जानकारी
दिल्ली के कंटीट्यूशनल क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंच देश की उपलब्धियों को दर्शाएगा। पिछले वर्षों में नया संसद भवन, भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे लाइव सेट को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस वर्ष रामलीला के मंच का थीम ब्रिक्स सम्मेलन रखा गया है, जिसमें हाई टेक्नोलॉजी और भव्य मंचन मुख्य आकर्षण होगा। बताया जाता है कि
रामलीला के शुभारंभ के साथ ही 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई जाएगी। 12 अक्टूबर को भजन सम्राट कन्हैया मित्तल भजनों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे, जबकि 14 अक्टूबर को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी विशेष रामकथा का आयोजन करेंगे। वहीं 16 अक्टूबर को इंडिया क्वीन के नाम से प्रसिद्ध गायिका शिवानी कश्यप अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में जब श्री केशव रामलीला कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक गोयल देवराहा से बात कर जानने प्रयास किया इस बार रामलीला में क्या विशेष रहने वाला उन्होंने क्या कहा देखिए यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *