आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फर्जी आरोपों में गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

Listen to this article

दिल्ली की जनता इस लड़ाई में मनीष सिसोदिया जी के साथ है, जबतक न्याय नहीं मिलेगा, यह लड़ाई हम सड़कों पर ऐसे ही जारी रखेंगे- शैली ओबरॉय

  • जिस गति से देश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है, भाजपा को डर लगने लगा है कि आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है जो पूरे देश से भाजपा का सफाया कर सकती है- शैली ओबरॉय

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के पार्षदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता मनीष सिसोदिया जी के साथ है और जबतक न्याय नहीं मिल जाता है, यह लड़ाई सड़कों पर ऐसे ही जारी रहेगी।

इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता और एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी बनी थी तो हमारा एक ही नारा था कि हमें अपने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। लंबी लड़ाई लड़ते हुए दिल्ली और पंजाब की जनता ने हमें जनादेश दिया। दिल्ली का शिक्षा मॉडल, स्वाथ्य मॉडल ना सिर्फ दिल्ली व देश में बल्कि विश्वस्तर पर चर्चा में है। जिस गति से देश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है, भाजपा को डर लगने लगा है कि आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है जो भाजपा का पूरे देश से सफाया कर सकती है।

इसी डर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल जी को पूरे विश्व में बदनाम करने के लिए सीबीआई, ईडी का हथकंडा अपनाया है। कुछ दिनों पहले भाजपा ने मनीष सिसोदिया जी पर झूठे आरोप लगाकार सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया। सीबीआई के बाद अब ईडी ने मनीष सिसोदिया जी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जो व्यक्ति दिल्ली के बच्चों का भविष्य उज्जवल करने के उद्देश्य से अच्छी शिक्षा पर जोर देता है, ऐसा महान व्यक्ति भ्रष्टाचार कैसे कर सकता है। हम सभी दिल्ली वालों के साथ मिलकर मनीष सिसोदिया जी की इस लड़ाई में साथ देंगे। जबतक न्याय नहीं मिलेगा, यह लड़ाई हम सड़कों पर ऐसे ही जारी रखेंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *