जिस दिन से अरविंद केजरीवाल जी ने प्रधानमत्री के भ्रष्टाचार को एक्सपोज़ किया, ये उसी दिन से तय कि भाजपा का अगला टारगेट अरविंद केजरीवाल होंगे-आतिशी

Listen to this article

*प्रधानमंत्री व उनके खास दोस्त जिनके कारण देश के लोगों के हजारों करोड़ डूबे उनके भ्रष्टाचार की अबतक जाँच नहीं हुई; लेकिन इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले को सीबीआई का नोटिस आ गया-आतिशी

*अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का नोटिस अपने विरोधियों को ख़त्म करने का भाजपा का फार्मूला, केंद्र सरकार सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग सिर्फ विपक्ष के नेताओ को डराने-धमकाने के लिए करती है-आतिशी

*आम आदमी पार्टी का जन्म भारत से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए हुआ है,चाहे सीबीआई-ईडी के नोटिस दो,जेल में डाल दो, फांसी लगा दो लेकिन हम डरने वाले नहीं है-आतिशी

अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री और उनके दोस्तों के भ्रष्टाचार को उजागर करने से तिलमिलाई भाजपा ने एक केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का समन भेजा है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने इस बाबत प्रेस-कांफ्रेंस करते हुए कहा कि जिस दिन से अरविंद केजरीवाल जी ने प्रधानमत्री के भ्रष्टाचार को एक्सपोज़ किया है| उसी दिन से ये तय हो गया है कि भाजपा का अगला टारगेट अरविंद केजरीवाल होंगे| प्रधानमंत्री व उनके खास दोस्त जिनके कारण देश के लोगों के हजारों करोड़ रूपये डूबे उनके भ्रष्टाचार की अबतक जाँच नहीं हुई है| लेकिन इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले अरविन्द केजरीवाल जी को सीबीआई का नोटिस आ गया है| उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का नोटिस अपने विरोधियों को ख़त्म करने का भाजपा का फार्मूला है| क्योंकि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग सिर्फ विपक्ष के नेताओ को डराने-धमकाने के लिए करती है| उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भारत से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए हुआ है| ये लोग हमें चाहे सीबीआई-ईडी के नोटिस दे,जेल में डाल दे, फांसी चढ़ा दे लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं है|

आप नेता आतिशी ने कहा कि जिस दिन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भ्रष्टाचार का खुलासा किया। उसी दिन से यह तय था कि अब इनका अगला टारगेट अरविंद केजरीवाल जी होने वाले है | इसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार ने सीबीआई के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को नोटिस भेजा है | यह भारतीय जनता पार्टी का विरोधियों को खत्म करने का एक फार्मूला बन गया है | उन्होंने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग सिर्फ विपक्ष के नेताओ को डराने व धमकाने के लिए करती है |

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी व उनके खास दोस्त जिनके कारण देश के लोगों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए लेकिन आज तक उनके भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई |

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी व उनके खास दोस्त जिनके जिनके कारण देश के लोगों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए, जिनकी कंपनियों में मोरिसश के एक पते से 6 – 6 सेल कंपनियों ने हजारों करोड़ का निवेश किया और वो कंपनियां जिन्होंने एलआईसी के 50 हजार करोड़ डूबा दिए| इस सारे भ्रष्टाचार में प्रधानमंत्री मोदी जी का क्या हाथ है, उसका मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली विधानसभा के पटल पर पर्दाफ़ाश किया। इसलिए सरकारी एजेंसी द्वारा उन्हें समन भेजा गया है |

आतिशी ने कहा कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल जी ने इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। उस दिन यह तय हो गया था कि भाजपा व केंद्र सरकार का अगला निशाना अरविंद केजरीवाल जी होंगे। लेकिन आज मैं भाजपा और प्रधानमंत्री जी को यह कहना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी में कोई भी आपकी धमकियों से डरने वाला नहीं है | आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन से हुआ है और हमारा मकसद ही है इस देश से भ्रष्टाचार को ख़त्म करना है| चाहे भाजपा के लोग सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग करके हमे जेल में डाल दे, फांसी पर लटका दे लेकिन हम देश के जनता के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आखरी दम तक लड़ते रहेंगे|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *