दिल्ली भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रमों में सम्मलित हुए

Listen to this article

*योग से भोगी योगी और योगी महायोगी बनता है — राष्ट्रसंत प्रज्ञ सागर महाराज

*योग दिवस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा आईये योग करें निरोग रहे

*आज संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग होते देख हर भारतीय गौरवांवित है — वीरेन्द्र सचदेवा

*दुखद है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पहले फ्री योग क्लास कल्पना को विवादित किया और अब दिल्ली के स्कूलों में योग टीचर्स की नियुक्ति नहीं कर रही — वीरेन्द्र सचदेवा

*आज के युग में भगवान महावीर के शांति संदेश का पालन एवं योग का अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं — प्रकाश जावड़ेकर

*योग जहाँ भारतीय संस्कृति का प्रतीक है वहीं यह आत्मशक्ति एवं आत्मशांति के विकास में भी सहायक है — डा. अलका गुर्जर

*युवा नियमित योगाभ्यास करें, नियमित योग व्यायाम ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैं — रामवीर सिंह बिधूड़ी

दिल्ली भाजपा ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के अनेक राष्ट्रीय नेता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, अन्य पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम पार्षद आदि पार्टी के औपचारिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद प्रकाश जावड़ेकर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने आज प्रातः भगवान महावीर निवारण महोत्सव समिति द्वारा कनाट प्लेस में आयोजित विशाल योग दिवस समारोह में सम्मिलित होकर योग किया और तत्पश्चात वहाँ उपस्थित राष्ट्रसंत परम आचार्य प्रज्ञ सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रसंत प्रज्ञ सागर महाराज ने कहा कि योग से भोगी योगी बन जाता है और योगी महायोगी बन जाता है। जीवन में तन, मन एवं चेतना को स्वस्थ रखने के लिये योग आवश्यक है और यह हमारी भारतीय संस्कृति की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जैन समाज अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाला एक बहुत बड़ा पथप्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि आईये संकल्प लें योग करें निरोग रहें। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग होते देख हर भारतीय गौरवांवित है, हमें गर्व है कि आज भारत को विश्व योग गुरू के रूप में देख रहा है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने आज कहा कि यह खेदपूर्ण है कि आज जब सारे देश में सरकारें योग को बढ़ावा दे रही हैं तब दिल्ली सरकार योग पर राजनीतिक ब्यानबाजी कर रही है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पहले फ्री योग क्लास कल्पना को विवादित किया और अब दिल्ली के स्कूलों में योग टीचर्स की नियुक्ति नहीं कर रही।

सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज के युग में भगवान महावीर के शांति संदेश का पालन एवं योग का अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रसंत प्रज्ञ सागर महाराज के सांधिय पा कर हम सबको नई उर्जा मिली है।

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अलका गुर्जर एवं प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मलित हुए। डा. अलका गुर्जर ने कहा कि योग जहाँ भारतीय संस्कृति का प्रतीक है वहीं यह आत्मशक्ति एवं आत्मशांति के विकास में भी सहायक है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मोडलबंद विस्तार में योग कार्यक्रम में सम्मलित हुए और युवाओं को नियमित योगाभ्यास के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित योग व्यायाम ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी पुराना किला परिसर में, सांसद डा. हर्षवर्धन अशोक विहार में, सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार में, सांसद रमेश बिधूड़ी एम.बी. रोड पर, सांसद प्रवेश साहिब सिंह विकासपुरी में, सांसद हंसराज हंस एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी में, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय चाणक्यापुरी में तो सदस्य कुलजीत सिंह चहल कर्तव्य पथ पर, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा हेडगेवार पार्क में, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा उत्तम नगर में तो आशीष सूद जनकपुरी में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल गांधी स्मृति में एवं आदेश गुप्ता तालकटोरा गार्डन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों सम्मलित हुए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *