दिल्ली नगर निगम ने हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशाला, संगोष्ठी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम द्वारा निगम मुख्यालय सिविक सेंटर स्थित मुख्यालय में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से एक कार्यशाला, संगोष्ठी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त , श्री सुनील भादू, अतिरिक्त उपायुक्त, श्री अमित भारद्वाज उपस्थित थे। उनके अलावा निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

     इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त, श्री सुनील भादू  ने कहा कि सैकड़ों देशों में हिंदी का प्रयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यह दिन हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने और हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को हिंदी भाषा के विकास, हिंदी के उपयोग के लाभ और उपयोग न करने पर हानि के बारे में समझाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है कि हिंदी उनकी राजभाषा है, जिसका सम्मान और प्रचार-प्रसार करना उनका कर्तव्य है और सभी लोगों को  इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। श्री भादू ने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो राष्ट्र की राजभाषा, संपर्क भाषा होने के साथ-साथ वैश्विक फलक पर भी अपनी उपयोगिता बना रही है।
      इस मौके पर हिंदी भाषा के व्यावहारिक प्रयोग करने के उद्देश्य से कार्यशाला, संगोष्ठी तथा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में  निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। निगम कर्मचारियों ने  इस अवसर पर संवाद, कविताएं, दोहे व देशभक्ति से सराबोर गायन  सुना कर जमकर तालियां बटोरी और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से  हिन्दी के महत्व को दर्शाया और हिन्दी भाषा के मान सम्मान करने के लिए सभी निगम कर्मियों को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *