दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज राजघाट डिपो के पास बेलागांव स्थित राहत शिविर का दौरा किया

Listen to this article
  • शिविर के आस पास अधिकारियो को साफ़ सफाई रखने के दिए गए विशेष निर्देश- गोपाल राय
  • राहत शिविर के पास मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
  • केजरीवाल सरकार राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है-गोपाल राय

-बाढ़ राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, दरी ,गद्दे सहित सभी जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के अधिकारियो को दिए गए निर्देश – गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली के राजघाट डीपो के पास बेलागांव स्थित राहत शिविर का सभी संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया |अधिकारियों को शिविर में साफ -सफाई सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए । साथ ही राहत शिविर के पास मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है। बाढ़ राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, सहित सभी जरूरी सुविधाएँ लगातार सुनिश्चित हो इसका निर्देश अधिकारियो को दिए गए |

राहत शिविरों का जायज़ा लेने के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बाढ़ के हालातो को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा राहत शिविर पूरी दिल्ली में लगाए गए है |आपदा की इस परिस्थिति में केजरीवाल सरकार ने हर तरह के खतरे से निपटने के लिए कमर कस ली है | दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियो को दिल्ली के अलग अलग जिले के बचाव, राहत और पुनर्वास कार्य की निगरानी और पर्यवेक्षण संबंधित कार्यो की ज़िम्मेदारी भी सौपी गई है | इसी के चलते आज हमने राजघाट के बेलागांव स्थित राहत शिविर का जायज़ा लिया है | साथ ही राहत और बचाव कार्यो की समीक्षा भी की | यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। केजरीवाल सरकार बाढ़ पीड़ित हर परिवार को आर्थिक मदद देगी ।

उन्होंने बताया की कि सरकार राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध करा रही है. इन राहत शिविरों में लोगों के लिए रहने,भोजन,पानी, मेडिकल व अन्य जरुरी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। इन शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए दरी और गद्दें की भी व्यवस्था की गई है। खासतौर पर इन कैम्पों में बहुत से बच्चे भी है जिनके लिए मेडिकल सुविधा सुनिश्चित की गई है| हमने निर्देश दिए है कि यहां साफ सफाई का विशेष प्रबंध भी किया जाए |आपदा प्रभावित लोगो के लिए सरकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी है की इससे प्रभावित होने वाले लोगों को की मदद करे और उन्हें हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाए | पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की अब हमारी कोशिश है कि हम किसी तरह से लोगों की जान-माल की रक्षा कर सके|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *