मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने संभाली ‘अब दिल्ली होगी साफ’ की कमान, रोजाना वार्डों का कर रहीं औचक निरीक्षण

Listen to this article
  • मेयर ने महा-सफ़ाई अभियान के अंतर्गत जोशी रोड क़रोल बाग़ क्षेत्र का किया निरीक्षण
  • मेयर ने वार्ड-83 में’अब दिल्ली होगी साफ’ पहल के अंतर्गत लगाई झाड़ू, नागरिकों से भी की सहयोग करने की अपील
  • सफ़ाई व्यवस्था में बाधा बन रहे सड़क किनारे खड़े ख़राब वाहनों के ख़िलाफ़ की जाए कार्रवाई- डॉ. शैली ओबरॉय
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम ‘कूड़ा मुक्त दिल्ली’ के लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाएगा- डॉ. शैली ओबरॉय

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए ‘अब दिल्ली होगी साफ’ पहल शुरू की गई है। इसकी कमान खुद मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने संभाली हुई है। पिछले चार दिनों में मेयर आधा दर्जन से अधिक वार्डों का औचक निरीक्षण कर चुकी है। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज महा सफ़ाई अभियान के अंतर्गत क़रोल बाग़ क्षेत्र के वार्ड-83 में जोशी रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। सफ़ाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मेयर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ स्वयं झाड़ू लगाया और इस अभियान को सफल बनाने की नागरिकों से अपील की।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने क्षेत्रीय पार्षद व निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे सफ़ाई अभियान का जायज़ा लिया। मेयर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफ़ाई व्यवस्था में बाधा बन रहे सड़क किनारे खड़े ख़राब वाहनों के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की जाए। वार्डों में जहां ज़्यादा कूड़ा होता है, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए। वहां साफ़ सफ़ाई व सौंदर्यीकरण कार्य किये जाएं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम यह महा-सफाई अभियान पूरे वर्ष चलाएगा। इसके अंतर्गत तीन हजार टीमों का गठन किया गया है। हर टीम 50 गलियों का निरीक्षण कर रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रों की आरडब्लूए व मार्केट एसोसिएशन भी आगे आकर अभियान का हिस्सा बन रही हैं।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि वे बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के वार्डों का दौरा करती रहेंगी। ताकि सफ़ाई अभियान की वास्तविकता पता किया जा सके। इस अभियान में विधायक, पार्षद, अधिकारी सभी जुड़ रहे है और दिल्ली को साफ़ और सुंदर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम ‘कूड़ा मुक्त दिल्ली’ के लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाएगा।‌ निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद उर्मिला गौतम, क्षेत्रीय उपायुक्त कुमार अभिषेक सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *