दिनांक-12 अक्टूबर 2023 को आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मोजूदगी में आम आदमी पार्टी के नेता गुलाब सिंह ठाकुर, दिपक राजपुत, नदीम, (खेरेजी) से सागर जैन, (प्रीत विहार) अपने सैकड़ो कार्यक्रताओ के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस मे शामिल हो गऐ है, इस मोके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार मंगत राम सिंधल, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नगर निगम में कांगे्रस दल के पूर्व नेता जीतेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व विधायक नीरज बसोया, पूर्व विधायक आसिफ महोमद खान, भी मोजूद थे।
इस मोके पर गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कांग्रेस ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। आम आदमी पार्टी धोखेबाजो की पार्टी है, लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ करती है, भ्रष्ट ओर निकम्मी पार्टी को छोड़कर आज हम कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने सभी का स्वागत किया वह उन्हे कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका अभिन्नदन किया, उन्होने कहा कांगे्रस पार्टी मे सम्मलित होने वाले सभी लोग बिना शर्त शामिल हो रहे है, मैं समझता हू इनके शामिल होने से कांगे्रस पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी और हम सब मिलकर दिल्ली के लोगो की सेवा करेगे।
वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा व जीतेन्द्र कुमार कोचर ने कहा, दिल्ली मे एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है, लोग आम आदमी पार्टी के शासन से खफा है, ओर वह अब बदलाव के मूड मे है।