ठोस और गीले कचरा के बेहतर प्रबंधन के लिए दिल्ली नगर निगम को मिला ओडीएफ++ दर्जा और 1-स्टार जीएफसी रेटिंग

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने ठोस और गीला कचरा प्रबंधन में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)की राष्ट्रीय रैंकिंग में “खुले में शौच-मुक्त++” (ओडीएफ++) का दर्जा हासिल किया है। इसके साथ ही, दिल्ली नगर निगम 1-स्टार कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) रेटिंग हासिल करने में भी सफल रहा है। यह पहली बार है जब दिल्ली नगर निगम को जीएफसी 1-स्टार रेटिंग प्रमाणपत्र और ओडीएफ++ प्रमाणपत्र, दोनों एक साथ प्राप्त हुए हैं।

गौरतलब है कि आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय ने आज खुले में शौच मुक्त और कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग जारी की है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने 1-स्टार-जीएफसी और ओडीएफ++ की प्रमाणन प्राप्त करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत की है। यह निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह हमारे शहर को कचरा मुक्त और खुले में शौच मुक्त बनाने के किए जा रहे प्रयासों का सुखद परिणाम है।

इन नतीजों से दिल्ली नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी बेहद उत्साहित हैं। दिल्ली नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *