केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए 64 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य- गोपाल राय

Listen to this article
  • इस साल दिल्ली सरकार लोगों में 7 लाख 74 हजार पौधे निःशुल्क वितरित करेगी – गोपाल राय
  • दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाना वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य है, सभी विभागों को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश – गोपाल राय
  • दिल्लीवासी वृक्षारोपण अभियान में शामिल हों, ताकि दिल्ली के हरित क्षेत्र में और वृद्धि हो सके- गोपाल राय
  • दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान को लेकर सभी एजेंसी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

दिल्ली के वन एवं पर्यावण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में वृक्षारोपण अभियान को लेकर 25 से ज्यादा एजेंसियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में वन विभाग,डी डी ए , एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड, पर्यावरण विभाग,डीएसआईआई डीसी, सीपीडब्लूडी, एनडीपीएल, आईएफसीडी,नार्दन रेलवे, बीएससीएस, पर्यावरण आदि विभागों के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल 64 लाख पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य तय किया है। इसमें 24 लाख 83 हजार बड़े पौधे और 31 लाख 57 हजार झाड़ियां लगाई जाएंगी और 7 लाख 74 हजार पौधे दिल्ली के लोगों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। पिछले साल हमने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस साल हमने 64 लाख पौधे लगाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उसमें सबसे ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य वन विभाग ने लिया है। वन विभाग 20 लाख 40 हजार पौधे लगाएगा, जबकि डीडीए 10 लाख 20 हजार , एनडीएमसी 6 लाख, शिक्षा विभाग 3.30 लाख, एमसीडी 6 लाख , आदि लगभग पौधे लगाएगी। इसके साथ-साथ अन्य एजेंसी भी वृक्षारोपण का कार्य करेंगी।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की सारी एजेंसिया मिल कर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही हैं।उन्होंने बताया की दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली को हिट वेव से बचाने के मुख्य उपाय हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। हमने दिल्ली के लोगों से चुनाव के समय जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी, उसमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए दो करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा था। सरकार अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में ही लगभग 2 करोड़ 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है | इस लक्ष्य को सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया गया है | उन्होंने बताया कि दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वहीं केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है | साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान किया जाएगा मुफ्त पौधा वितरण

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार के साथ दिल्ली वासियो का भी इस वृक्षारोपण अभियान में सहयोग रहे इसी कारण सरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे | दिल्ली की सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे | इस साल लगभग 7 लाख 74 हजार से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे। वन विभाग 4 लाख 80 हजार पौधे, दिल्ली पार्क्स एंड गार्डन सोसाइटी 2 लाख 50 हजार पौधे ,सी पी डब्लू डी 40 हजार पौधे और डूसिब 4000 पौधे वितरित करेगी।

मंत्री गोपाल राय ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों से वृक्षारोपण की डिटेल प्राप्त करें। वृक्षारोपण अभियान के तहत दिल्ली में लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर की जाँच करने के लिए सभी संबंधित विभागों को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को पर्यावरण के क्षेत्र में विश्वस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग सरकार के साथ अपनी सहभागिता दें। इस अभियान से ना केवल दिल्ली के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी बल्कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या से लड़ने का रोडमैप भी तैयार होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *