केजरीवाल सरकार ने दिए विकास कार्यों को नए पंख, बल्लीमारान में कई सड़कों-गलियों का पुनर्निर्माण शुरु

Listen to this article

*खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने वार्ड 81, कुरेश नगर में सात से अधिक सड़कों-गलियों के पुनर्निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया

*सीएम केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ही जनता से किए सभी वादे गारंटी के साथ पूरा करती है- इमरान हुसैन

*बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और ड्रेनेज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है- इमरान हुसैन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को बल्लीमारान विधानसभा के वार्ड 81, कुरेश नगर में सात से अधिक सड़कों और गलियों के पुनर्निर्माण सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीयूएसआईबी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

बल्लीमारान विधानसभा विकास कार्यों को तेजी देने के लिए इमरान हुसैन ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से गली कटरा मुहम्मद हुसैन, गली झड़साईं, गली पहाड़ वाली, गली कुम्हार वाली, गली टंकी वाली लक्ष्मी नारायण मंदिर, गली धोबी वाली और गली कुट्टी वाली में सात से अधिक सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू किया।

इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मंत्री ने उल्लेख किया कि बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और ड्रेनेज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और यहां रहने वाले लोग सम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार अपने निवासियों के जन कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए सभी अथक प्रयास कर रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़कों के रखरखाव, पानी की सप्लाई और जल निकासी से सम्बंधित अन्य समस्याएं रखीं। इसको देखते हुए इमरान हुसैन ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्थानीय निवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश जारी किए।

इमरान हुसैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता से जुड़े सभी कार्यों को पूरा कर रही है। अरविंद केजरीवाल सरकार के लिए जनता के हित सबसे महत्वपूर्ण हैं और हम सभी वादों को गारंटी के साथ पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में बल्लीमारान विधानसभा में बहुत तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी तेजी से होंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *