Listen to this article

जनता की सेवा करने के लिए सरकारी योजना पर निर्भर रहना ऐसे लोगों के लिए अभिशाप है जो कि वर्षों तक सुविधा के लिए तरसते रहते हैं। लेकिन कुछ जन प्रतिनिधि अगर स्वयं अपने निजी फंड से जनता के लिए कुछ अच्छा कर दे तो ये अपने आप में एक सराहनीय क़दम है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बुराड़ी वार्ड के निगम पार्षद अनिल त्यागी की जो कि क्षेत्र की जनता के साथ तो जुड़े ही रहते हैं और जनता की समस्याओं को भी भलीभाँति समझते हैं। परंतु अपने निजी फंड से मदद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं । ऐसा ही एक बुजुर्ग विकलांग का मामला सामने आया है। बुराड़ी वार्ड के निगम पार्षद अनिल त्यागी ने इस बुजुर्ग विकलांग को अपने निजी फंड से एक ट्राई साइकल उपलब्ध करवाकर मानवता का इज़हार किया। बताया जाता है कि ये बुजुर्ग जोकि विकलांग भी हैं एक समारोह में पार्षद अनिल त्यागी से मिले थे और मदद की गुहार लगायी थी। इस पर श्री त्यागी ने इस बुजुर्ग को मदद का आश्वासन दिया था। गत दिनों अपने निवास स्थान से इस बुजुर्ग विकलांग को अपने निजी फंड से ट्राई साइकल उपलब्ध करवाई थी। एक जन प्रतिनिधि की सेवा की भावना को कर दिखाया आइए सुनते हैं। इस मौक़े पर पार्षद अनिल त्यागी ने क्या कहा था। देखिए टोटल ख़बरें कि इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *