सिटाडेल: हनी बनी के ग्लोबल प्रीमियर के डेट का प्राइम वीडियो ने किया ऐलान

Listen to this article

*भारत के पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि ओरिजिनल सीरीज़ सिटाडेल: हनी बनी का प्रीमियर 7 नवंबर, 2024 को होगा।
प्राइम वीडियो ने अपनी ओटीजिनल सीरीज के प्रीमियर की डेट की घोषणा करने के लिए एक रोमांचक टीज़र जारी किया है। यह इवेंट मुंबई में टेलेंट और डायरेक्टर्स की मौजूदगी में किया गया। बता दें कि वरुण धवन और सामंथा स्टारर, सिटाडेल: हनी बनी, सिटाडेल की दुनिया से एक इंडियन सीरीज है, जिसका डायरेक्शन राज और डीके ने किया है और इसे डी2आर फिल्म्स, अमेज़ॅन MGM स्टूडियो और रुसो ब्रदर्स के AGBO ने प्रोड्यूस किया है।

एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और एजीबीओ के स्कॉट नेमेस, डेविड वेइल (हंटर्स से) के साथ मिलकर सीरीज़ का कार्यकारी निर्माण करेंगे। मिडनाइट रेडियो भी एक कार्यकारी निर्माता है। सीरीज़ में वरुण धवन और सामंथा मुख्य भूमिकाओं में हैं। जिसमें के के मेनन और सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/C-Hv4ouOywh/?igsh=MWlhamllNG4weWltMg==

सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *