Listen to this article

गुरुवार को देश भर में अठहत्तरवाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौक़े पर देश और राजधानी दिल्ली में भी जगह जगह ध्वजारोहण किए गए। इसी कड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष रामबीर चौहान और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट रामबीर चौहान ने क्षेत्रीय लोगों को लड्डू बांटकर उन्हें बधाई स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौक़े पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भले ही हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आशा करते हैं कि ग़रीबी महँगाई और बेरोज़गारी से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक माहौल खड़ा किया गया था। भेदभाव और बँटवारा इसका अंत होगा। सरकारें अपना कार्य ज़िम्मेदारी से करेंगी और लोगों की समस्याओं की तरफ़ कप ध्यान देंगी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब आप पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रामबीर चौहान से हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने कुछ सवाल किए तो आइए देखते हैं उन्होंने क्या कहा। देखें इस विशेष रिपोर्ट में।

इस मौक़े पर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष परमवीर चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजभर, राहुल चौहान, बुराड़ी विधानसभा से सोनू कौशिक, बुरारी घड़ी आर डब्ल्यू ए से संदीप बोहोत, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कमल गोयल, कार्तिक आरोरा, मोहम्मद ताबिश समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *