Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के ख़िलाफ़ वह इन दिनों हमले तेज होते जा रहे हैं। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के नेता एवं अन्य पार्टियों के नेता क्षेत्रीय विधायक के ख़िलाफ़ अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेता और आर डब्ल्यू ए के चेयरमैन मंगेश त्यागी ने इन दिनों क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बीड़ा उठा रखा है। ये कहना है क्षेत्रीय कांग्रेस नेता विनोद त्यागी का। गुरुवार को बुराड़ी में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में कांग्रेस के नेता मंगेश त्यागी समस्याओं को लेकर जोर शोर से उठाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता विनोद त्यागी ने कहा कि जो काम क्षेत्रीय विधायक का है। उसे दूसरे नेता मुद्दे उठा रहे हैं। ये क्षेत्र का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि जनता अब इन्हें मौक़ा नहीं देगी। आइए सुनते हैं प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता विनोद त्यागी ने क्या कहा। देखिए हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *