आपकी अपनी पार्टी पीपल्स इस बार अपना आठवाँ वार्षिक उत्सव मनाने जा रही है। 26 नवंबर 2017 को आप पीपल्स पार्टी की शुरूवात दिल्ली में हुई थी। पहले तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ नाम को लेकर काफ़ी विवाद चुनाव आयोग में रहा था परंतु बाद में चुनाव आयोग द्वारा आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के नाम से पार्टी को पंजीकृत कर अनुमति दे दी थी।आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान पुरज़ोर तरीक़े से आम लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं। समय समय पर सरकार की नीतियों की आलोचना भी करते रहे हैं। पार्टी सक्रिय तरीक़े से ही पूरे वर्ष में कार्यरत रहती है। पार्टी ने कई अभियान दिल्ली में चलाए। जाति उन्मूलन क़ानून की माँग को लेकर दिल्ली के कॉलेजों के छात्र के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेजों के छात्रों के साथ संवाद अभियान चलाया गया था। इसके बाद अभी हाल ही में ही दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर लगने को लेकर इस मुद्दे बिजली पंचायत का आयोजन कर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान के नेतृत्व में दिल्ली के उप राज्यपाल के निवास पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद सरकार द्वारा दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली मीटर के नये कनेक्शन जारी करने का आदेश जारी किया गया। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने पिछले 7 वर्षों में कई राज्यों के चुनावी मैदान में उम्मीदवार बनाए परंतु अभी तक कोई उम्मीदवार जीत नहीं पाया लेकिन कही ना कही पार्टी के एक तबका का वोट बैंक ज़रूर बन रहा है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजबर और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी इस बार अपना 8वाँ स्थापना दिवस मनाएंगे। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा कर करी जाएगी आइए देखते हैं प्रेस वार्ता में क्या कहा गया।
आपको बता दें कि दिल्ली में कई सारी पंजीकृत राजनीतिक पार्टियां हैं परंतु आपकी अपनी पार्टी पीपल्स समय समय पर लोगों के मुद्दों को उठाते रहते हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।


