गैर जमानती वारंट जारी
वर्ष 2014 से बलात्कार मामले में जेल में बंद, बाद में पैरोल से फरार
परिचय:
माननीय प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर जोर-शोर से कार्य कर रही है । माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस को अंतरराज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस द्वारा इस नीति को ईमानदारी से लागू किया जा रहा है।
हाल ही में, एएनटीएफ/अपराध शाखा की टीम ने कुख्यात अपराधी सह ड्रग तस्कर शमशेर सिंह @ शेरी, उम्र 32 वर्ष, गांव फत्तूवाला, फिरोजपुर, थाना कुलगढ़ी को सिकंदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है | वह अपने भाई महेंद्र पाल @ एमएच की गिरफ़्तारी के बाद ड्रग तस्करी का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ उद्घोषित अपराधी घोषित करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई थी ।
घटना:
टीम द्वारा की गयी शुरुआत कार्यवाही के दौरान आरोपी शम्मी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और ₹ 22 लाख नकद बरामद किए गए हैं। बाद में, आरोपी व्यक्ति की निशानदेही पर 6 किलोग्राम डीआरएम पाउडर (ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन) + 4.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन (बाद में एफएसएल से हेरोइन के लिए सकारात्मक पाया गया) भी बरामद किया गया।
इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 151/2022, धारा 21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान, आरोपी शम्मी ने खुलासा किया कि बरामद मादक पदार्थ पंकज @ संजू बाबा से खरीदा था। आरोपी शम्मी की निशानदेही पर टीम ने पंकज @ संजू बाबा को भी गिरफ्तार किया | आरोपी पंकज @ संजू बाबा पंजाब विभिन्न एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाया गया है व उसे एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया क्योंकि वह अफगानिस्तान स्थित ड्रग मॉड्यूल से जुड़ा था।
आगे की जांच के दौरान, आरोपी महेंद्र पाल @ एमएच और उसके भाई शमशेर सिंह @ शेरी का नाम पंकज @ संजू बाबा के सह-सहयोगियों के रूप में सामने आया। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापे मारे गए, लेकिन जांच एजेंसी के सभी प्रयास असफल रहे। बाद में संबंधित अदालत द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
आगे की जांच के दौरान, आरोपी महेंद्र पाल @ एमएच को फिरोजपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1820 ग्राम हेरोइन और ₹ 19.30 लाख नकद बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि पंकज @ संजू बाबा की गिरफ्तारी के बाद, उसने और उसके भाई शमशेर सिंह @ शेरी ने सीधे पाकिस्तान से ड्रग्स की आपूर्ति प्राप्त करना शुरू कर दिया।
जानकारी, टीम और संचालन:
टीम द्वारा आरोपी शमशेर सिंह @ शेरी को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर प्रयास किये गए व आरोपी पर मैनुअल के साथ तकनीकी निगरानी भी रखी गई थी। सिपाही हरीश द्वारा किए गए तकनीकी विश्लेषण के दौरान, उपरोक्त आरोपी की उपस्थिति मेपल हाइट्स, मेपल होम्स, विराट नगर कॉलोनी, सिकंदराबाद, तेलंगाना में पाई गई।
तदानुसार, उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त परबत सिन्हा की देखरेख में व निरीक्षक जसबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमें उप-निरीक्षक रोहित, प्रधान सिपाही अमित और प्रधान सिपाही पवन व सिपाही हरीश शामिल थे।
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा मेपल हाइट्स, मेपल होम्स, विराट नगर कॉलोनी, सिकंदराबाद, तेलंगाना पर छापा मारा गया और आरोपी शमशेर सिंह @ शेरी को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपी शमशेर सिंह @ शेरी ने खुलासा किया कि वर्ष 2009 में, उसे 02 अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों के साथ प्राथमिकी संख्या 105/2009, धारा 376/34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। अपनी जेल अवधि के दौरान वह ड्रग माफिया के संपर्क में आया और ड्रग्स के अवैध कारोबार में लिप्त हो गया। आरोपी शमशेर सिंह @ शेरी ने पंकज @ संजू बाबा से हेरोइन खरीदना पंजाब और दिल्ली के क्षेत्र में बेचने लगा |
आगे की पूछताछ से यह पता चला है कि वह अपने भाई महेंद्र पाल @ एमएच (पहले से ही एएनटीएफ, अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार) के साथ भारी मात्रा में ड्रग्स की अवैध खरीद, निर्माण और परिवहन के अपराध में लिप्त था | उनका गांव पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र के पास है जिससे वह पाकिस्तान व अफगानिस्तान से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में लिप्त है | वह अपने स्रोतों/रिसीवरों से नई तकनीकी वाले संचार साधनों यानी वीपीएन और सिग्नल, व्हाट्सएप व्यवसाय जैसे ऐप के द्वारा संपर्क करता था और अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना स्थान भी बदल रहा था |
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
प्राथमिकी संख्या 105/2009, धारा 376/34 आईपीसी, थाना कुलगढ़ी, फिरोजपुर, पंजाब
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी शमशेर सिंह @ शेरी, उम्र 32 साल का जन्म गांव फत्तूवाला, कांगड़ा जिला फिरोजपुर, पंजाब में हुआ था। पहले, उसने गांव के क्षेत्र में एक मजदूर के रूप में काम किया व चुनाव के समय प्रचार-प्रसार में भी संलग्न था, क्योंकि उनके पिता तीन बार सरपंच के रूप में चुने गए थे। जेल की अवधि के दौरान, वह ड्रग माफियों के संपर्क में आया और इस अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया। अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए वह तेलंगाना के सिकंदराबाद में कपड़ों की दुकान चला रहा था।
2023-12-30









