अपराध शाखा द्वारा थाना सफदरजंग एन्क्लेव धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश

Listen to this article

⮚ 01 आरोपी गिरफ्तार
⮚ माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित
परिचय:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने एक ठग धनकेश, उम्र 47 वर्ष, निवासी मालवीय नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है | आरोपी की गिरफ्तारी के साथ प्राथमिकी संख्या 122/2023, धारा 420/406/120बी भारतीय दण्ड संहिता, थाना सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली का पर्दाफाश किया गया है | मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था परिणामस्वरूप माननीय अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया |
घटना:
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्रीन पार्क, नई दिल्ली में 200 गज की प्रोपर्टी खरीदने के लिए उसके और धनकेश व अजीत नाम के दो व्यक्तियों के बीच ₹ 8.50 करोड़ में एक सौदा तय किया गया था। इसके बाद, शिकायतकर्ता ने अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग तरीकों से आरोपी व्यक्तियों को ₹ 02 करोड़ का भुगतान किया। बाद में, शिकायतकर्ता को पता चला कि उक्त प्रॉपर्टी पहले ही किसी अन्य पक्ष को बेची जा चुकी है। इस सन्दर्भ में प्राथमिकी संख्या 122/2023, धारा 420/406/120 बी भारतीय दण्ड संहिता, थाना सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे और माननीय अदालत द्वारा उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।
जानकारी, टीम और संचालन:
उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम को धोखाधड़ी मामलों को सुलझाने का काम सौंपा गया | टीम द्वारा संदिग्धों पर मैनुअल के साथ-साथ तकनीकी निगरानी रखी गई व एकत्रित जानकारी को मुखबिरों के साथ साझा किया गया ।
उप-निरीक्षक रवि सैनी को गुप्त सूचना मिली कि थाना सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली के धोखाधड़ी के मामले में वांछित व उद्घोषित अपराधी किसी से मिलने के लिए करनाल बाईपास के पास आएगा। यदि समय में कार्यवाही की जाए तो इस मामले का पर्दाफाश किया जा सकता है |
तदानुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में व निरीक्षक संदीप स्वामी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे उप-निरीक्षक रवि सैनी, उप-निरीक्षक प्रदीप दहिया, सहायक उप-निरीक्षक अशोक, प्रधान सिपाही परमजीत, प्रधान सिपाही कपिल, प्रधान सिपाही राज आर्यन और प्रधान सिपाही सुमित शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा करनाल बाईपास के इलाके पर जाल बिछाया गया और आरोपी धनकेश, उम्र 47 वर्ष को सफलतापूर्वक पकड़ा गया | लगातार पूछताछ के दौरान उसने थाना सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली के धोखाधड़ी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान आरोपी धनकेश, उम्र 47 वर्ष ने थाना सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली के धोखाधड़ी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और आगे खुलासा किया कि उसने अपने सहयोगी अजीत के साथ ग्रीन पार्क, दिल्ली में एक प्रॉपर्टी बेचने के लिए शिकायतकर्ता के साथ सौदा किया और उससे ₹ 2 करोड़ एडवांस ले लिए। बाद में उन्होंने उसी संपत्ति का अधिक लाभ के लिए किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी सौदा किया | अधिक पैसे के लालच के कारण, उन्होंने शिकायतकर्ता को सूचित किए बिना उसी संपत्ति को लगभग ₹ 11 करोड़ में दूसरे व्यक्ति को बेच दिया।

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी धनकेश, उम्र 47, निवासी मालवीय नगर, दिल्ली ने बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (एलएलबी) की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीएसएस), मेरठ, उत्तर प्रदेश से प्राप्त की है। वह दिल्ली-एनसीआर के इलाके में पिछले 10 वर्ष से प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *