Listen to this article

लोक सभा चुनाव के पहले राउंड का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में अपने उम्मीदवार उतारने के लिए उम्मीदवारों के नाम फ़ाइनल करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में आप पीपल्स द्वारा चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने बताया कि पार्टी लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पचास उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे पहली सूची फ़ाइनल करते हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने भी चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करी। बताया जाता है कि ये चार उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश, उत्तर प्रदेश के कैराना संसदीय क्षेत्र से नंद किशोर आज़ाद, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बाँस गाँव संसदीय क्षेत्र से राम भरोसे गौतम और मध्य प्रदेश की मंडला संसदीय क्षेत्र से रेखा के नामों की घोषणा करी गई। पार्टी अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी बल्कि जाति उन्मूलन क़ानून बनाने के मुद्दे पर ही पार्टी लोक सभा चुनाव लड़ेगी। श्री चौहान ने प्रैस वार्ता में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आइए सुनते हैं पार्टी के अध्यक्ष रामवीर चौहान ने क्या कहा।

आपको बता दें कि पहले राउंड के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 102 सीटों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है और मतदान 19 अप्रैल को होना है। आप पीपल्स ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *