दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 8 मई को ‘‘रन फॉर विकसित भारत’’ कार्यक्रम में भाजपा द्वारा विकसित भारत एजेंडे का लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रकट किया

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज भाजपा द्वारा विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘‘रन फॉर विकसित भारत’’ कार्यक्रम के तहत आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन के संबध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रकट किया।

देवेन्द्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय विकसित भारत एबेंसडर क्लब के साथ मिलकर 8 मई, 2024 को सुबह 6.30 बजे, गांधी प्रतिमा, गेट नंबर 1, नॉर्थ कैंपस, विश्वविद्यालय में ‘‘रन फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजन कर रहे है। जिसमें बैडमिंटन चैंपियन सुश्री साइना नेहवाल, फिल्म अभिनेता श्री राज कुमार राव और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मोदी सरकार का विकसित भारत अभियान का प्रचार और छात्रों को शामिल करके दिल्ली में लोकसभा चुनावों में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपा चुनावी प्रचार का एजेंडा लागू कर रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में बताया है कि विभिन्न कॉलेजों के लगभग 5000 छात्र इस दौड़ में भाग लेगें। विकसित भारत 2047 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भाजपा नेता कुलजीत चहल इस अभियान के प्रमुख है जो दौड़ की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित एक बैठक में उपस्थित थे। पत्र में बताया गया है कि चहल नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक हैं – जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का एक व्यक्तिगत ऑनलाइन इंटरफेस है, जो उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपडेट देने के लिए समर्पित है। श्री चहल दिल्ली भाजपा के नेता भी हैं।

मुख्य चुनाव आयोग को लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दयाल सिंह कॉलेज ने भी नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर के साथ रन फार विकसित भारत से संबंधित एक पोस्टर तैयार किया है जो आदर्श आचार संहिता का भी स्पष्ट उल्लंघन है। दयाल सिंह कॉलेज द्वारा जारी पोस्टर की एक प्रति भी शिकायत के साथ दी गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब आदर्श आचार संहिता अधिसूचना में क्या न करें श्रेणी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी आधिकारिक कार्य को प्रचार व चुनाव प्रचार के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए, और यह कार्यक्रम ‘‘क्या न करें श्रेणी’’ में आता है, इस लिए चुनाव आयोग को दिल्ली विश्वविद्यालय पर अपना प्रभाव डालकर निर्धारित कार्यक्रम को तुरंत रद्द करना चाहिए, क्योंकि यह ‘‘रन फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम भाजपा को लोकसभा चुनाव में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए एक राजनीतिक कार्यक्रम बनाकर पेश किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *