दिल्ली नगर निगम वार्ड समितियों के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। दिल्ली के कुल नगर निगम की 12 ज़ोन के वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव में आठ भाजपा के ज़ोन अध्यक्ष और 9 ज़ोनों में उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए। सिविल लाइन ज़ोन से मुकंदपुर वार्ड से पार्षद गुलाब सिंह राठौर वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। गुलाब सिंह राठौर को कुल 11 मत मिले जबकि विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को 7 मत मिले तस्वीरों में आपको देख सकते हैं कि गुलाब सिंह राठौर के समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश था। जैसे गुलाब सिंह राठौर राजपुरा रोड पर स्थित ज़ोन कार्यालय में पदभार संभालने के लिए पहुँचे तो उन्हें बधाइयां देने वालो का भारी ताँता लग गया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब गुलाब सिंह राठौर से विशेष बातचीत कर। इस जीत को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। वार्ड समिति के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनकी रणनीति क्षेत्र के लिए क्या योजना रहने वाली है। क्षेत्र के लिए पहला कार्य कौनसा करने जा रहे हैं। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की गुलाब सिंह राठौर के साथ विशेष बातचीत की रिपोर्ट।
2025-06-03



