Listen to this article

दिल्ली नगर निगम वार्ड समितियों के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। दिल्ली के कुल नगर निगम की 12 ज़ोन के वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव में आठ भाजपा के ज़ोन अध्यक्ष और 9 ज़ोनों में उपाध्यक्ष के पद पर चुने गए। सिविल लाइन ज़ोन से मुकंदपुर वार्ड से पार्षद गुलाब सिंह राठौर वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। गुलाब सिंह राठौर को 11 मत मिले जबकि विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को 7 मत मिले तस्वीरों में आपको देख सकते हैं कि गुलाब सिंह राठौर के समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश था। जैसे गुलाब सिंह राठौर राजपुरा रोड पर स्थित अपने कार्यालय में पदभार संभालने के लिए पहुँचे तो उन्हें बधाइयां देने वालो का भारी ताँता लग गया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब वह गुलाब सिंह राठौर से विशेष बातचीत कर रहे। इस जीत को लेकर प्रतिक्रिया जाने और उनकी आने वाली रणनीति क्षेत्र के लिए क्या रहेगी। क्षेत्र के लिए पहला कार्य करने जा रहे हैं। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि यह विशेष बातचीत की ख़ास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *