दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की विभिन्न वार्ड समितियों के चुनाव संपन्न हो गए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश जोनों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं स्थायी समिति सदस्य के महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की। दिल्ली के निगम पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय चेयरमैन चुनाव में 12 में से 10 निगम क्षेत्रों में भाजपा के चेयरमैन चुन लिया गया। 2 निगम क्षेत्रों में
आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करी
कई जोनों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अन्य स्थानों पर मतदान के बाद विजयी रहे। वहीं आम आदमी पार्टी ने कुछ जोनों में जीत हासिल की तथा कुछ पदों पर अपने उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित कराए। जानकारी के अनुसार नजफगढ़ जोन में भाजपा के जयवीर सिंह राणा अध्यक्ष, सुषमा राठी उपाध्यक्ष तथा शशि यादव स्थायी समिति सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शाहदरा दक्षिण जोन में अध्यक्ष पद पर भाजपा के यशपाल सिंह ने 24 में से 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर राजू सचदेवा तथा स्थायी समिति सदस्य पद पर मुनेश निर्विरोध निर्वाचित हुए। शाहदरा उत्तर जोन में अध्यक्ष पद पर पंकज लूथरा तथा उपाध्यक्ष पद पर बृजेश सिंह ने 32 में से 20 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। दक्षिण जोन में अध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह तथा उपाध्यक्ष पद पर ममता यादव ने 12-10 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। केशवपुरम जोन में विनीत वोहरा अध्यक्ष, मीनू गोयल उपाध्यक्ष तथा सुशील स्थायी समिति सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गए।
रोहिणी जोन में अध्यक्ष पद पर पुष्पा तथा उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने 12-11 मतों से जीत दर्ज की। करोल बाग जोन में अध्यक्ष अलका ढींगरा, उपाध्यक्ष कविता चौहान तथा स्थायी समिति सदस्य राजन अरोड़ा आम आदमी पार्टी से निर्विरोध निर्वाचित हुए। नरेला जोन में जनता देवी ने अध्यक्ष पद पर 13 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि दिनेश कुमार उपाध्यक्ष एवं पवन कुमार स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सिविल लाइंस जोन में भाजपा के गुलाब सिंह अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत सदस्य संजय त्यागी ने 11 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। सिटी एस.पी. जोन में भाजपा की उषा शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की शमीम बानो निर्विरोध चुनी गईं।
सेंट्रल जोन में भाजपा की नीतू अध्यक्ष, प्रवीण कुमार उपाध्यक्ष तथा हेमचंद गोयल स्थायी समिति सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। पश्चिम जोन में भाजपा के हरीश ओबेरॉय ने अध्यक्ष पद पर 14 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की डिंपल आहूजा 13 मतों के साथ विजयी रहीं। बताया जाता हैं कि इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि एमसीडी की अधिकांश वार्ड समितियों में भाजपा ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कई जोनों में निर्विरोध जीत तथा अन्य में बहुमत के साथ विजय ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी कुछ जोनों में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर सफलता हासिल की। वार्ड समिति चुनावों के परिणाम आगामी निगम प्रशासन एवं स्थायी समिति के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बताया जाता हैं कि भाजपा ने 24 साल बाद पुरानी दिल्ली में श्रीमती उषा शर्मा भाजपा की क्षेत्रीय चेयरमैन चुनी गई हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।
2026-07-15

