अपराध शाखा द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Listen to this article

 03 आरोपी गिरफ्तार व 03 चोरी के वाहन बरामद
 दो ओबीडी स्टार-चाबी, प्रोग्रामिंग उपकरण और विभिन्न गाड़ियों की 05 चाबी बरामद
परिचय:
उत्तेरी रेंज I/अपराध शाखा की टीम ने वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों (1) राकेश @ रमन @ चड्ढा, निवासी मंजीत फार्म रोड, उत्तम नगर, दिल्ली (2) सागर निवासी उत्तम नगर, दिल्ली और (3) नीरज @ कालू निवासी सकरपुर, दिल्ली को चोरी की कार सहित गिरफ्तार किया गया है | जाँच करने पर कार ई-प्राथमिकी संख्या 011084/2023, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना अशोक विहार, दिल्ली में चोरी होनी पायी गयी है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की अन्य दो कारें भी बरामद की गई हैं।

जानकारी, टीम और संचालन:
प्रधान सिपाही नरेंद्र को विशेष सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह में शामिल आरोपी चोरी की कार में अवंतिका, सेक्टर -1, रोहिणी, दिल्ली आएंगे। अगर समय मे कार्यवाही की जाये तो आरोपियों को वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार, संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा वाहन चोरों को पकड़ने के लिए सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की निगरानी में व निरीक्षक पंकज ठाकरान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया | जिसमें प्रधान सिपाही नरेंद्र, प्रधान सिपाही राजेश, प्रधान सिपाही अमित, प्रधान सिपाही सोनू और प्रधान सिपाही अमित शामिल थे।
उपरोक्त सूचना के अनुसार टीम द्वारा अवंतिका, सेक्टर -1, रोहिणी, दिल्ली में जाल बिछा कर मारुति स्विफ्ट कार को रोका गया जिसमे राकेश @ रमन @ चड्ढा, सागर और नीरज @ कालू नामक तीन आरोपी मौजूद थे | तीनो आरोपियों को चोरी की कार सहित सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया है |
बरामद की गयी कार के सत्यापन पर, कार ई-प्राथमिकी संख्या 011084/2023, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता , थाना अशोक विहार, दिल्ली के तहत चोरी पाई गई। कार की तलाशी करने पर नई चाबी से कार को स्टार्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए 02 प्रमुख प्रोग्रामिंग उपकरण, वाहन का लॉक तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई 01 टी-चाबी और मारुति ब्रीजा, स्विफ्ट डिजायर और बलेनो की 05 नई चाबियां भी बरामद की गईं।

अपराध करने का तरीका:
तीनों आरोपी व्यक्ति और उनके सहयोगी वाहन चोरी गिरोह में शामिल है। आरोपी राकेश @रमन @ चड्ढा गिरोह का सरगना है। वे मुख्य रूप से मारुति निर्मित कारों की चोरी करते हैं। प्रारंभ में वे टी-चाबी का उपयोग करके कार के लॉक को तोड़ते हैं। इसके बाद, ओबीडी स्टार उपकरण का उपयोग करके वे कार को शुरू करने और जीपिअस सिस्टम को तोड़ कर नई चाबी का उपयोग करने के लिए कार को रीप्रोग्राम करते हैं। आरोपी अच्छा पैसा कमाने के लिए चोरी की गई कारों को मेरठ में बेचते हैं |
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
आरोपी राकेश @ रमन @ चड्ढा की अपराधिक संलिप्तता निम्नानुसार है:

  1. प्राथमिकी संख्या 128/2010, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना गीता कॉलोनी, दिल्ली।
  2. प्राथमिकी संख्या 168/2010, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना गीता कॉलोनी, दिल्ली।
  3. ई-प्राथमिकी संख्या 032596/2016, धारा 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना के. काटजू मार्ग .एन , दिल्ली।
  4. प्राथमिकी संख्या 08/2009, धारा 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली।
  5. प्राथमिकी संख्या 1099/2007, धारा 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना द्वारका सेक्टर 23, दिल्ली।
  6. प्राथमिकी संख्या 147/2010, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विकास पुरी, दिल्ली।
  7. प्राथमिकी संख्या 111/2010, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना उत्तरी रोहिणी, दिल्ली।
  8. प्राथमिकी संख्या 332 /2021, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत, थाना कीर्ति नगर, दिल्ली।
  9. प्राथमिकी संख्या 217/2010, धारा 482/468/471/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना कल्याण पुरी, दिल्ली।
  10. प्राथमिकी संख्या 280/2010, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना प्रशांत विहार, दिल्ली।

आरोपी राकेश @ रमन @ चड्ढा की अपराधिक संलिप्तता निम्नानुसार है:

  1. ई-प्राथमिकी संख्या 24847/2021, धारा 379/411 34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना डी.बी.जी. रोड, दिल्ली |
  2. ई-प्राथमिकी संख्या 9585/2022, धारा 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना मालवीय नगर, दिल्ली।
  3. ई-प्राथमिकी संख्या 9605/2022, धारा 379/411 34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हरि नगर, दिल्ली ।
  4. ई-प्राथमिकी संख्या 2671/2022, धारा 379/411 34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना हरि नगर, दिल्ली |

बरामदगी:

  1. चोरी की तीन कार।
  2. दो ओबीडी स्टार-चाबी प्रोग्रामिंग उपकरण।
  3. एक टी-चाबी |
  4. मारुति ब्रेज़ा, स्विफ्ट डिजायर और बलेनो की पांच नई चाबियां।
    आरोपी का प्रोफाइल:
  5. आरोपी राकेश @ रमन @ चड्ढा, 54 वर्ष, निवासी मंजीत फार्म रोड, उत्तम नगर, दिल्ली थाना विजय विहार का हिस्ट्रीशीटर है। वह मनीष @ मोनू के संपर्क में आया और वाहनों को चुराना शुरू कर दिया। इसके बाद, उसने अपने दामाद नीरज @ कालू और बेटे सागर के साथ वाहन चोरी करना शुरू कर दिया। वह पहले भी 10 अपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
  6. आरोपी नीरज @ कालू, 25 साल, निवासी सकरपुर, दिल्ली ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसने आरोपी राकेश @रमन @चड्ढा की बेटी से शादी की और गाड़ियां चुराने लगा। वह पहले 04 अपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
  7. आरोपी सागर उम्र 28 साल, निवासी मंजीत फार्म रोड, उत्तम नगर, दिल्ली ने 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने गाड़ियां चुरानी शुरू कर दीं।
Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *