आम आदमी पार्टी का MCD में काला कारनामा – डिस्ट्रिक्ट पार्क को बनाया कूड़े का लैंडफिल साइट

Listen to this article

*महरौली की जनता इस संजय वन को अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाने पर महापौर डा. शैली ओबेरॉय से जवाब चाहती है — राजा इकबाल सिंह

*स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद श्रीमति रेखा महेन्द्र चौधरी, निगम अधिकारियों एवं कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाई गई है — गजेंद्र यादव

आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव की टैग लाइन थी की कूड़े की लैंडफिल साइट खत्म करेंगे और दिल्ली को स्वच्छ करेंगे।

आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम का जीते एक साल हो गया, दिल्ली की तीनों मुख्य लैंडफिल साइट जस की तस हैं और आज दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम द्वारा महरौली में अंधिकृत लैंडफिल साइट खोले जाने का मामला उजागर किया है।

सरदार राजा इकबाल सिंह आज दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, पार्षद जगमोहन महलावत एवं पूर्व पार्षद आरती सिंह, आर.डब्लू.ए. के श्री शरद वशिष्ठ एवं मीडिया कर्मियों के साथ महरौली के विशाल डिस्ट्रिक्ट पार्क संजय वन पहुंचे और नगर निगम का कुकृत्य उजागर किया

सरदार इकबाल सिंह ने उपस्थित मीडिया के समक्ष दिखाया की किस तरह गत दिल्ली नगर निगम गत 8 से 9 माह से दिल्ली नगर निगम का दक्षिण क्षेत्र आस पास के वार्डों का कूड़ा इस संजय वन में डाल रहा है।

दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के चलते संजय वन का बड़ा हिस्सा एक लैंडफिल साइट बन गया है और वहाँ बदबू एवं मच्छरों के चलते बीमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है की अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाये जाने से दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय के स्वच्छ दिल्ली के दावों की पोल खुल गई है।

सरदार इकबाल सिंह ने कहा है की महरौली की जनता इस संजय वन को अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाने पर महापौर डा. शैली ओबेरॉय से जवाब चाहती है।

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा है की स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद रेखा महेन्द्र चौधरी, निगम अधिकारियों एवं कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाई गई है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *