म्यूजिशियन डेनियल वेबर ने अपना लेटेस्ट गाना ‘मेमोरीज़’ किया रिलीज़

Listen to this article

म्यूजिशियन डेनियल वेबर ने हाल ही में “मेमोरीज़” गाने के रिलीज़ के साथ अपने लेटेस्ट म्यूजिकल प्रोजेक्ट का अनावरण किया है। इस बहुमुखी प्रतिभा ने न सिर्फ लिरिक्स लिखा हैं बल्कि अपनी आवाज़ भी दी है और अपने गिटार स्किल से अपने आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन को भी प्रदर्शित किया है। अपने बिज़नेस और मैनेजरियल स्किल्स के लिए मशहूर, डैनियल एक म्यूजिशियन भी हैं और पहले बैंड द डिसपेरोज़ का हिस्सा थे। ‘मेमोरीज’ सोलो आर्टिस्ट के रूप में डेनियल की पांचवीं रिलीज़ है।

‘मेमोरिज’ डेनियल वेबर के म्यूजिक वीडियो के बढ़ते कलेक्शन में एक और गाना है। जेम्स थॉमस द्वारा निर्देशित और लॉस एंजिल्स में शूट किया गया म्यूजिक वीडियो, गाने के एसेंस को कॉम्प्लिमेंट करते हुए विजुअल नरेटिव में क्रिएटिविटी को जोड़ता है। जो चीज़ “मेमोरीज़” को अलग करती है, वह न सिर्फ डैनियल वेबर की आर्टिस्टिक स्किल है बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में हॉलीवुड के प्रसिद्ध नामों की भागीदारी भी है।

डेनियल वेबर चाहते हैं कि “मेमोरीज़” लिस्टनर्स को पसंद आएगा। साथ ही उनकी म्यूजिकल वर्सेटीलिटी और पैशन को प्रदर्शित करेगा। गाने के इमोशनल लिरिक्स, एक्सप्रेसिव वोकल्स और स्किलफूल गिटार कॉर्ड का मिश्रण म्यूजिशियन के रूप में उनके स्किल्स को बढ़ाता है। म्यूजिक के अलावा, डेनियल और उनकी पत्नी सनी लियोनी साथ में मिलकर कई बिज़नेस वेंचर्स भी मैनेज करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *