अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंके जाने की घटना कुछ ऐसी है जैसे नई बोतल में पुरानी शराब- दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

Listen to this article

*दिल्ली वाले पूछ रहे हैं आखिर यह सब अरविंद केजरीवाल के साथ ही क्यों होता है — दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की ग्रेटर कैलाश विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंके जाने की घटना कुछ ऐसी है जैसे नई बोतल में पुरानी शराब।

सारे हिन्दुस्तान में चुनाव होते हैं अच्छे बुरे सब तरह की सुरक्षा प्राप्त नेता प्रचार मे जाते हैं पर अटपटी घटनाएं हर विधानसभा चुनाव में केवल अरविंद केजरीवाल के साथ होती हैं।

दिल्ली भाजपा हर तरह के हिंसात्मक विरोध की निंदा करती है पर हमारे अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पहले ही कहा था की अरविंद केजरीवाल अब हताश हो चुके हैं और थप्पड़ कांड जैसा कुछ नया पुराना तमाशा करेंगे और आज वह शक सत्य हो गया।

दिल्ली वाले पूछ रहे हैं आखिर यह सब अरविंद केजरीवाल के साथ ही क्यों होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *